4 की मौत, 3 घायल
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


4 की मौत, 3 घायल

महासमुंद । जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर ग्राम बरबसपुर में रविवार की रात 7.30 बजे फर्शी-पत्थर से लदे ट्रक के 50 फुट गहरे पत्थर खादान में गिरने से ट्रक के परिचालक सहित 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी पत्थर खादान के श्रमिक हैं।

वहीं 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बाल-बाल बचे 5 श्रमिक घटनास्थल से भाग खड़े हुए। ट्रक में कुल 12 लोग सवार थे।

घटना के बाद से आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री डा. रमनसिंह ने संवेदना व्यक्त की है।

ट्रक क्रमांक सीजी 04 जे 3512 में रविवार की शाम श्रमिकों ने बरबसपुर निवासी चम्मन सतनामी के फर्शी-पत्थर खादान में पत्थर लोड किया। बाद बरबसपुर स्थित महासमुंद निवासी राजंेद्र चंद्राकर की फर्शी खदान में पत्थर लोड कर यह ट्रक खादान से बाहर निकलकर जा रहा था।

नशे में धुत्त ट्रक चालक सुरेश की लापरवाही के चलते ट्रक का पिछला पहिया खदान के गड्ढे में पड़ने से ट्रक अनियंत्रित होकर 50 फुट गहरे खादान में गिर गया। जिससे ग्राम बरबसपुर निवासी राकेश कुमार सतनामी (18)पिता बिसेनाथ, ईश्वर सतनामी (16) पिता हीरामन, अकोली आरंग निवासी राकेश कुमार सतनामी (25) पिता नरेश कुमार और ट्रक के परिचालक नीलांचल साहू (25) पिता जतन साहू ग्राम उमापथरा, थाना बरपाली, जिला बरगढ़ उड़ीसा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल बरबसपुर निवासी बिहारी सतनामी (16) पिता विष्णु को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किया गया। जबकि बरबसपुर के ही ओमप्रकाश निर्मलकर (30) पिता इंदरमन व चमन लाल सतनामी (33) पिता नाथू राम का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि जब श्रमिक पत्थर लोड कर रहे थे तब ट्रक चालक शराब पीने में मशगूल था। फर्शी खादान में ट्रक के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में बाल-बाल बचे बरबसपुर के कुमार यादव ने ट्रक से निकलकर आसपास के खादान में स्थित झोपड़ी में निवासरत श्रमिक सहित बरसपुर व महासमुंद थाने में इसकी सूचना दी। जबकि, 4 अन्य लोग हादसे से घबराकर वहां से भाग खड़े हुए।

सूचना मिलते ही डीएसपी डीके शर्मा, थाना प्रभारी शोएब अहमद खान, एसआई एसडी बघेल स्टाफ एम्बुलेंस लेकर घटनास्थल पहुंचे। घायलों को बड़ी मशक्कत से 50 फुट गहरे खादान से निकालकर एम्बुलेंस से रात्रि 10.30 बजे जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचाए।

ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर ट्रक खादान में गिरा है, वह अवैध है। पास के लीजधारी ने अतिक्रमण कर पत्थर का उत्खनन किया है। जिसके कारण 25 फुट रास्ता संकरा होकर करीब 12-13 फुट रह गया है। संकरा रास्ता ही इस दर्दनाक हादसे का कारण बना। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध धारा 279, 337 व 304 ए के तहत अपराध कायम किया है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: