रिजल्ट जोरदार पर मेरिट का मलाल
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


रिजल्ट जोरदार पर मेरिट का मलाल

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की हायर सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में जिले से कुल ८१९७ परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से ६५६९ उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। प्रथम श्रेणी में २६२५, द्वितीय श्रेणी में ३२६७, तृतीण श्रेणी में ६६९ व पास श्रेणी में ८ शामिल रहे। कुल ५३क् परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता मिली है। जिले से ११ परीक्षार्थियों के नतीजे रोके व ४ के परीक्षाफल निरस्त हुए हैं।

कलेक्टोरेट स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और कलेक्टोरट के मेन गेट पर रिजल्ट की घोषणा के साथ ही बुकलेट चस्पा कर दी गई। डीईओ एसके भरतद्वाज ने बताया कि इंटरनेट व मोबाइल पर भी रिजल्ट उपलब्ध होने से परीक्षार्थियों को आसानी हुई।

उन्होंने पिछले वर्ष की तुलना में परिणाम को बेहतर बताया, गत वर्ष जहां रिजल्ट ७७.३५ था, वहीं इस साल ८क्.२८ फीसदी रहा। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल कुल ३२११ छात्राओं में से २६७४ उत्तीर्ण हुए, जबकि कुल ४९८६ छात्रों में से ३८९५ ही पास हो सके।

जिले से होम साइंस में सर्वाधिक ८५.७७ फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इसके बाद विज्ञान विषय में कुल ८३.४२, कला में ८क्.६क्, वाणिज्य में ७४.७८ व कृषि में कुल ७६.९६ फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

बारहवीं के व्यावसायिक कोर्स के नतीजे ८९.क्५ फीसदी रहा। इस कोर्स में जिले से कुल १३७५ परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से १२८८ के घोषित नतीजों में कुल ११४७ उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी में ९६९ व द्वितीय श्रेणी में १७३ परीक्षार्थी पास रहे।

जमुना ललिता मानेक गायत्री विद्यापीठ हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्य अंजू आहूजा ने जानकारी दी कि कुल ६५ परीक्षार्थियों में ५६ प्रथम व ८ द्वितीय श्रेणी में हुए।

गणित में २५ में २१ प्रथम, विज्ञान में सभी, वाणिज्य में ३क् में २५ विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए। गणित संकाय में प्रेरणा अग्रवाल ८९.६, वी पवन कुमार ८६.२ व हर्षा भोजवानी ने ७९ प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

जीव विज्ञान में उपासना चंद्राकर ८७.८, सार्थक बाफना ८२.४ और उमा पटेल ८क्.६ प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य में निधी बागड़ी ने सर्वाधिक ८७.४, निमा जेठवा ने ८४.४ व मोनिका आहूजा ने ८३.६ प्रतिशत अंक हासिल किए। डा. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला बसंतपुर के ८२ प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: