News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर । अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर सड्डू के लोगों और कांग्रेस नेताओं ने सोमवार सुबह 11 बजे कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होनें वहां के एक सरकारी स्कूल में निजी संस्था द्वारा स्कूल चलाए जाने पर आपत्ति दर्ज की।
लोगों ने बताया कि निजी संस्था की ओर से वसूली जा रही फीस बहुत ज्यादा है। लोगों कहना था कि स्कूल भवन को ऐसे लोगों से मुक्त कराकर सरकारी स्टाफ नियुक्त किया जाए। लोगों ने कलेक्टर से सड्डू स्थित दो तालाबों की खुदाई और सौंदर्यीकरण शुरू कराने का आग्रह किया।
उन्होनें कलेक्टर को बताया कि इन तालाबों को नगर निगम ने उन 22 तालाबों की सूची में शामिल किया है जिनकी खुदाई बरसात से पहले होनी है। बारिश आने में कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन अब खुदाई शुरू नहीं हुई। कलेक्टर ने जल्द ही दोनों समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया।
कलेक्टर से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता प्रमोद दुबे, एनएसयूआई नेता पंकज मिश्रा, पूर्व सरपंच ईश्वरी सिन्हा, गोविंद निर्मलकर तुलसी बंजारे, वेदप्रकाश साहू, भारत धीवर, जानकी धीवर, कमल सिन्हा कोमल सेन व अन्य लोग शामिल थे।