रोहन ने देश में हमीरपुर का नाम किया ऊंचा
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


रोहन ने देश में हमीरपुर का नाम किया ऊंचा

हमीरपुर। हमीरपुर के रोहन शर्मा ने आईआईटी (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। रोहन ने देश में 17वां रैंक हासिल किया है। पहली बार किसी हिमाचली छात्र 100 रैंक तक जगह बनाई है।

‘भास्कर’ से बातचीत में रोहन ने कहा, वह आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग करने के बाद आईआईएम (इंडीयन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैंट) अहमदाबाद या हरबंड बिजनेस स्कूल यूएसए से एमबीए करेगा।

फिजिक्स कैमिस्ट्री ओलंपियाड में कर चुका है बेहतरीन प्रदर्शन : रोहन ने इससे पहले फिजिक्स कैमिस्ट्री ओलंपियाड में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुका है। वह पूरे देश में 37वें रैंक पर रहा था। वह भाभा सेंटर फॉर सांइस एजूकेशन से प्रशिक्षण ले रहा है।

रोहन को नेशनल टेलेंट सर्च एग्जामिनेशन के अंतर्गत छह हजार रु. छात्रवृत्ति मिलती है। जमा दो पीसीएम (फिजिक्स कैमिस्ट्री और मैथ) में उसके 97 फीसदी अंक आए थे। रोहन के पिता बीआर शर्मा हिमाचल ग्रामीण बैंक में महाप्रबंधक, मां राजकुमारी शिक्षिका हैं। बड़ी बहन नमिता शर्मा ने एमबीबीएस किया है।

छोटी बहन श्वेता शर्मा एनआईटी हमीरपुर से कंप्यूटर इंजीनियरिंग कर रही है। परिजनों और प्रिंसिपल पीसी वर्मा ने रोहन को बधाई दी है।

अनुज 24वें स्थान पर

सुंदरनगर के अनुज कालिया ने आईआईटी की इस परीक्षा में देश में 24 वां स्थान हासिल किया है। अनुज ने कहा, वह आईआईटी करने के बाद आईआईएम करेगा। अनुज के पिता दर्शन कालिया प्रशासनिक अधिकारी और मां एमएलएसएम कालेज सुंदरनगर में प्रवक्ता हैं।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: