News
Himachal Pradesh
Baki Himachal Baki Himachal ककराना (ऊना). ऊना-हमीरपुर मेन रोड पर ककराना के पास दो प्राइवेट बसों में आमने-सामने की सीधी टक्करहो गई। इसमें करीब तीन दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी थानाकलां में भर्ती करवाया गया।
बॉबी बस सर्विस (एचपी67-5701) ऊना से हमीरपुर तथा जय अंबे बस सर्विस (एचपी67-5742) हमीरपुर से ऊना जा रही थी। बंगाणा थाना के एसएचओ कुशल चंद शर्मा ने बताया कि बॉबी बस सर्विस का ड्राइवर ओम प्रकाश के खिलाफ तेज रफ्तारी, गलत दिशा तथा लापरवाही से गाडी चलाने का केस दर्ज किया गया है। उधर, पीएचसी थानाकलां के डॉ.परवेश ने बताया कि दुर्घटना में घायलों को प्राथमिक उपचा के बाद रीजनल अस्पताल ऊना भेज दिया गया है।
बसों की भिडंत के कारण ऊना-हमीरपुर रोड पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। जिसके चलते बाहरी क्षेत्रों से आने-जाने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ देर के लिए ट्रैफिक को थानाकलां-सन्हाल-जोगीपंगा रास्ते पर बदला गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बंगाणा थाना के एसएचओ कुशल चंद शर्मा तथा ट्रैफिक इंचार्ज भगतराम पुलिस बल के साथ मौका पर पहुंचे। एचआरटीसी ऊना डिपो के डीडीएम एसके बहल ने बताया कि लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और होशियारपुर की तरफ जाने वाली निगम की सभी बसें बंद कर दी गई हैं। स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।