करोड़ों की ठगी में पिता-पुत्र पकड़े
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


करोड़ों की ठगी में पिता-पुत्र पकड़े

धर्मशाला. हरियाणा से 3.60 करोड़ रुपए की ठगी कर भागे पिता-पुत्र को स्थानीय पुलिस ने सोमवार देर शाम मैक्लोडगंज से गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी एसएसपी डॉ. अतुल फुलझेले ने दी।

उन्होंने बताया कि दोनों होंडा सिटी कार से आए थे। संदिग्ध गतिविधियों की वजह से पुलिस को शक हो गया। दोनों के कब्जे से लैपटॉप, महंगे मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गुड़गांव के हरदीप और उसके बेटे मनीष कुमार की गिरफ्तारी की सूचना पड़ोसी राज्य को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस ने दोनों के खिलाफ गुड़गांव के डीएलएफ फेज-2 के पुलिस थाना में 3.60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर फरार होने की सूचना हिमाचल पुलिस को दी थी।

हरियाणा पुलिस के मुताबिक गुड़गांव में आर्मी वेल्फेयर सोसाइटी को अमृतसर में 25 करोड़ रुपए की भूमि बेचने के एवज में 3.60 करोड़ रुपए लेकर दोनों फरार हो गए थे। मंगलवार को एसडीएम कोर्ट से जमानत के बाद दोनों को हरियाणा पुलिस को सौंप दिया गया।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: