भोपाल. एक जून से सांची दूध दो रुपए लीटर महंगा हो जाएगा। संचालक मंडल के निर्णय पर बुधवार को मोहर लगने की संभावना है। भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मसरूर आलम खान ने चर्चा में कहा कि इस बार बारिश कम होने से किसानों को हरे चारे और पानी की दिक्कत आ रही है।
किसानों की मांग पर फैट के दाम 290 रुपए से बढ़ा कर 300 रुपए प्रति किलो किए जा रहे हैं। इसी वजह से दूध के दाम भी दो रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। संचालक मंडल द्वारा लिए गए इस निर्णय से संबंधित फाइल पर बुधवार को अध्यक्ष धरमसिंह वर्मा के हस्ताक्षर होने की संभावना है। इसके बाद दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी जाएगी।