स्पेशल कक्षाओं में पहुंचे आधे से भी कम छात्र
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


स्पेशल कक्षाओं में पहुंचे आधे से भी कम छात्र

भोपाल. हाईस्कूल पूरक परीक्षा परिणाम भी निराशाजनक हो सकते हैं, क्योंकि परिणाम सुधारने संबंधी स्कूल शिक्षा विभाग के प्रयास के तहत लगाई जा रही विशेष कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति आधे से भी कम है। इनमें विद्यार्थियों की उपस्थिति 40 फीसदी से आगे नहीं बढ़ रही है।

हाईस्कूल में दो विषय में पूरक की पात्रता के बाद 2.32 लाख विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा में शामिल होना है। विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा की तैयारी कराने शासन ने ग्रीष्म अवकाश के दौरान स्पेशल कक्षाएं लगाने का फैसला लिया था। भोपाल जिले में 21 मई से स्पेशल कक्षाएं शुरू हुई हैं, लेकिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 40 फीसदी से अधिक नहीं हो सकी है।

विद्यार्थी आने को तैयार नहीं : एक प्राचार्य बताते हैं कि घर-घर जाने पर भी विद्यार्थी आने को तैयार नहीं है। कुछ छात्र घर की आर्थिक स्थिति के कारण नहीं आ पा रहे हैं, तो कुछ रिश्तेदारी में व्यस्त हैं। ऐसे विद्यार्थियों को स्कूल लाने में प्राचार्य और शिक्षकों को पसीना आ रहा है। उधर, 15 दिन के शोर-शराबे के बाद विभागीय अधिकारी भी शांति से बैठ गए हैं।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: