भोपाल. राजधानी में नौतपा का पहला दिन सामान्य रहने के दूसरे दिन मंगलवार को पारा 40.6 से उछलकर 42 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नौतपा के दूसरे दिन तीखी गर्मी के साथ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही। नौतपा शुरू होने से पहले 21 मई को राजधानी में दिन का पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। 20 को 43 और 22 मई को तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम कार्यालय में मौजूद आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि नौतपा से अधिक गर्मी तो छह से बीस मई के बीच पड़ती है। रिकार्ड के अनुसार मई के मध्य में औसत अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस होता है, जबकि नौतपा के दौरान यह 40 डिग्री रहता है।
मौसम कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार एक से पांच और 21 से 31 मई तक औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री होता है। छह से बीस मई तक यह 41 डिग्री होता है।
संबंधित खबरें
* नौतपा से पहले तपा शहर
* आज से नौतपा करेगा बेहाल
* नौतपा में तपेगा शहर
* नौतपा के पहले ही तपा शहर
* कम तपेगा नौतपा, आंधी-बारिश के बने योग
* कम तपेगा नौतपा, आंधी-बारिश के योग