नौतपा में गिरा पानी पारा भी नीचे आया
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


नौतपा में गिरा पानी पारा भी नीचे आया

ग्वालियर. रात में बौछारों से नौतपा में तापमान नीचे आ गया। सुबह सुहानी हवा से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक पहले ही अनुमान लगा रहे थे कि नौतपा में बरसात हो सकती है, हुआ भी वही। सोमवार की रात्रि ढाई बजे बौछारें शुरू हुई, जो कुछ ही मिनट तक जारी रहीं।

गर्मी का असर कम हो गया। यह असर सुबह तक रहा। सुबह सैर करने वालों को मंगलवार का दिन खुशगवार लगा। दोपहर में गर्मी फिर असरे दिखाने लगी, दिन भर हवा चलती रही लेकिन इसमें धधक नहीं थी। सूरज ढलने के बाद शाम का मौसम थोड़ा ठंडा रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात्रि में बिजली कड़की और ढाई बजे बारिश हुई।

विज्ञान केन्द्र में 0.4 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। मंगलवार का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री कम आंका गया। सुबह की आद्र्रता 52 व शाम की 25 प्रतिशत रही।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: