व्यवस्था ऑनलाइन
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


व्यवस्था ऑनलाइन

rgvpभोपाल. राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने इस बार सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति के रिकॉर्ड (रावा) की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। अब सभी परीक्षा केंद्रों को रावा की प्रति ऑनलाइन भेजी जाएगी। आरजीपीवी की तीसरे से आठवें सेमेस्टर तक की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं में 1,70,000 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।

आरजीपीवी ने परीक्षा संबंधी सारी व्यवस्थाओं को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया में इस बार रावा (रिकार्ड ऑफ आंसरशीट एंड वेरिफिकेशन ऑफ अटेंडेंस) भी ऑनलाइन दिए जाने का फैसला किया है। नई व्यवस्था में सभी कॉलेजों के परीक्षा केंद्रों को रावा का प्रारूप एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर दिया जा रहा है और इसके प्रारूप की सीडी भी दी जा रही है।

केंद्र प्रभारियों को पोर्टल या सीडी से रावा का प्रिंटआउट लेकर उस पर छात्रों के हस्ताक्षर लेने होंगे। अभी तक परीक्षा सामग्री के साथ रावा का प्रारूप भी हार्ड कॉपी में भिजवाया जाता था। रावा के प्रारूप में छात्र का नाम, विषय, रोल नंबर और परीक्षा में ली गई कॉपी की क्रमांक दर्ज किया जाता है। इन सारी जानकारियों को परीक्षा कक्ष में छात्र के प्रवेश पत्र से मिलान करके उस पर छात्र के हस्ताक्षर लिए जाते हैं।

आरजीपीवी की बुधवार से शुरू हो रही परीक्षाओं में करीब 50,000 छात्रों प्रवेश पत्रों पर फोटो नहीं लग पाए हैं। ऐसे छात्रों के परिचय पत्र में लगे फोटो से परीक्षा कक्ष में प्रवेश पत्र का मिलान करके सत्यापन किया जाएगा। इस बार परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरवाए जाने से यह समस्या आई है। दरअसल कियोस्क और वेबसाइट के माध्यम से 1,20,000 आवेदन जमा हो पाए थे। बाकी 50,000 आवेदन छात्रों ने सीधे विवि में जमा किए थे। ऐसे आवेदनों पर फोटो नहीं लग पाए थे। इसी कारण विवि को इतने प्रवेश पत्र बिना फोटो के ही जारी करना पड़े।

रीवेल्यूशन के रिजल्ट घोषित: आरजीपीवी ने परीक्षाओं के एक दिन पहले पांचवे और तीसरे सेमेस्टर के रीवेल्यूशन के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुछ छात्रों ने रीवेल्यूशन परिणाम न आने पर परीक्षा में शामिल होने में असमंजस की स्थिति की शिकायत की थी।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: