घाटीगांव सेन्ट्रल बैंक के लाखों बचे
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


घाटीगांव सेन्ट्रल बैंक के लाखों बचे

ग्वालियर. सेन्ट्रल बैंक की घाटीगांव शाखा में चोरों ने एक बार फिर धावा बोल दिया। चोर कैश पर तो हाथ नहीं डाल सके लेकिन वे दो पंखे चोरी कर ले गए। बैंक परिसर से ही एक साइकिल भी चोरी हो गई है। बैंक में चोरी की घटना का पता मंगलवार की सुबह तब लगा जब बैंक कर्मचारी वहां पहुंचे।

उन्होंने बैंक भवन के पिछले हिस्से की दीवार में बड़ा छेद देखा। परिस्थितियों को देखते हुए कर्मचारी समझ गए कि चोरों ने धावा बोला है। बैंक अधिकारियों ने सबसे पहले कैश को देखा तो वह सुरक्षित था। इधर-उधर देखा तो दो पंखे गायब थे। बैंक में चोरी की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

एसडीओपी घाटीगांव रूपेश द्विवेदी के अनुसार, चोरों ने बैंक की तिजोरी पर हाथ नहीं डाला। चोर दो पंखे ही ले जा सके हैं। इससे अनुमान है कि या तो चोर नए नवेले रहे होंगे अथवा आहट होने पर उन्हें बीच में ही भागना पड़ा होगा। बैंक में कितना कैश था, इसकी जानकारी ली जा रही है। दो वर्ष पहले भी इस बैंक में 17 लाख की चोरी हुई थी।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: