ट्रेनें बीच रास्ते से लौटीं
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


ट्रेनें बीच रास्ते से लौटीं

ग्वालियर. पंजाब में हिंसा के कारण दूसरी दिन भी रेल सेवाएं प्रभावित रहीं। पंजाब के शहरों से आने-जाने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने बीच रास्ते से लौटा दिया जबकि हिमसागर एक्सप्रेस को मंगलवार को रद्द कर दिया। आस्ट्रिया की राजधानी विएना में डेरा संत की हत्या के बाद सोमवार को पंजाब के कई शहरों में हिंसा भड़क गई।

उपद्रवियों ने कई ट्रेनों में तोड़फोड़ कर दी व कुछ की बोगियों में आग भी लगी दी। इस कारण रेलवे सतर्कता बरत रही है। पंजाब से निकलने वाली ट्रेनों को या तो रद्द किया जा रहा है या बीच रास्ते से लौटाया जा रहा है। ग्वालियर से जम्मू के लिए रवाना हुई झेलम एक्सप्रेस को नई दिल्ली तक ही ले जाया गया।

वहां से इसे वापस पुणो के लिए रवाना किया। अमृतसर से आने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को अमृतसर-मेरठ के बीच रद्द रखा गया। इसे मेरठ से बिलासपुर के लिए रवाना किया गया। यह ट्रेन मंगलवार को यहां सही वक्त पर आई। मालवा एक्सप्रेस जम्मू व अंबाला के बीच नहीं चली।

ग्वालियर से रवाना हुई मालवा अंबाला पहुंची। वहां से उसे इंदौर के लिए वापस किया गया। इसी तरह पंजाब मेल व अन्य ट्रेनें भी पंजाब के शहरों में नहीं पहुंचीं। जम्मू से चलने वाली हिमसागर एक्सप्रेस 25 मई को रवाना नहीं हुई।

आरक्षण खिड़की पर लगी लाइनें

ट्रेनों के जम्मू, अमृतसर व अन्य स्टेशनों तक नहीं जाने के कारण मंगलवार को कई यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। उन्होंने स्टेशन पहुंचकर टिकट वापस लिया।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: