सर्वर बंद होने पर भी अब मिल सकेंगे रेलवे टिकट
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


सर्वर बंद होने पर भी अब मिल सकेंगे रेलवे टिकट

ग्वालियर. दिल्ली स्थित रेलवे का मेन सर्वर खराब होने के बाद भी स्टेशन पर यात्रियों को आरक्षित कम्प्यूटराइज्ड टिकट मिलेंगे। इसके लिए यहां के बुकिंग काउंटर नम्बर दो पर सम्बंधित सिस्टम मंगलवार को चालू कर दिया गया है। अभी दो सिस्टम और चालू होने हैं।

रेलवे ने नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए छोटे-बड़े स्टेशनों पर नया सिस्टम (थिंक लाइन) लगाने शुरू कर दिए हैं। इनके लगने से सर्वर खराब होने या फिर लाइट गुल होने पर भी यात्रियों को नए सिस्टम की मदद से कम्प्यूटराइज्ड टिकट मिलते रहेंगे। प्लेटफार्म नम्बर एक के बुकिंग काउंटर नम्बर दो पर अभी यह व्यवस्था शुरू की गई है। यात्री परेशानी: रात दस बजे तक सभी रेलवे आरक्षण काउंटर नहीं खुलने से यात्रियों को आरक्षण कराने के लिए आठ बजे के बाद दोबारा लाइन में लगना पड़ता है। कई तो घर लौट जाते हैं। रेलवे ने पिछले साल सभी आरक्षण काउंटर रात दस बजे तक खोलने का निर्णय लिया था। यात्रियों को इससे काफी सुविधा मिल रही थी।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: