नहीं हो सका सौ करोड़ का कारोबार
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


नहीं हो सका सौ करोड़ का कारोबार

ग्वालियर. भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ भोपाल वृत के आह्वान पर भोपाल वृत में आने वाली सभी शाखाओं में कार्यरत अधिकारी हड़ताल पर रहे। संघ की ग्वालियर अंचल की इकाई के आह्वान पर सिटी सेंटर स्थित आंचलिक कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन और सभा में अंचल की विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधि शामिल थे। संघ के पदाधिकारियों ने हड़ताल के कारण मप्र और छत्तीसगढ़ में बैंक की 918 शाखाओं में कारोबार ठप रहने का दावा किया है।

कार्रवाई की आलोचना

भा में एसबीआई अधिकारी संघ ग्वालियर अंचल के उप महासचिव जेपी सोनी एवं ग्वालियर इकाई के अध्यक्ष एमके फरेला ने बैंक की तबादला नीति की उपेक्षा, अधिकारियों के खिलाफ की जा रही दमनात्मक कार्रवाई की आलोचना की।

संघ के सहायक उप महासचिव अम्बिकेश दीक्षित ने कहा कि प्रबंधन ग्राहक सेवा के बड़े-बड़े दावे तो करता है लेकिन न तो पर्याप्त स्टाफ है, न ही स्टाफ के लिए आवश्यक सुविधाएं। बैंक के मुख्य महाप्रबंधक डीके जैन के रवैये की भी आलोचना की गई। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व आरके सिंह, महेश शर्मा, राकेश जादौन, नरेन्द्र जयसिंघानी कर रहे थे।

हड़ताल एक नजर में

अंचल में भारतीय स्टेट बैंक की छोटी-बड़ी 119 शाखाएं कार्यरत हैं। ग्वालियर शहर में इनकी संख्या 16 है। इन शाखाओं में हड़ताल से न तो कैश का ताला खुला और न ही कारोबार हुआ।

कारोबार : शहर में संचालित बैंक की शाखाओं में अधिकतर बड़ी शाखाएं हैं। इनमें करीब 100 करोड़ रुपए का कारोबार होता है।

एटीएम रहे चालू : अधिकारियों की हड़ताल के मद्देनजर एसबीआई के सभी एटीएम बीती रात में ही फुल कर दिये गये थे। शहर में एसबीआई के 17 एटीएम हैं।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: