वेबसाइट पर दिखेगी कॉलेजों की सीडी
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


वेबसाइट पर दिखेगी कॉलेजों की सीडी

भोपाल. अब निजी कॉलेजों का निरीक्षण करने वाली समितियां मनमानी रिपोर्ट नहीं दे सकेंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने ऐसा करने वालों पर लगाम कसने की तैयारी कर ली है। अब हर कॉलेज के निरीक्षण के दौरान बनाई गई सीडी वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी, जिससे कॉलेज की वास्तविक मौजूदा स्थिति को छिपाया नहीं जा सकेगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। सत्र 09-08 में खुलने वाले नए कॉलेजों के निरीक्षण के लिए बनाई जाने वाली सीडी अब कॉलेजों की वेबसाइट और उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। आने वाले सत्र के लिए प्रदेश में सामान्य पाठ््यक्रमों के लिए नए कॉलेजों के 270 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी छंटनी की जा रही है।

सीडी के प्रदर्शन से निरीक्षण के समय की स्थिति में बाद में कोई फेरबदल नहीं किया जा सकेगा। पिछले सालों में सीडी में फेरबदल करने की शिकायतें मिलने पर यह व्यवस्था की गई है। उच्च शिक्षा आयुक्त आशीष उपाध्याय ने बताया कि इस सीडी के अवलोकन के आधार पर विवि की संबद्धता के लिए बनाई जाने वाली निरीक्षण समिति की रिपोर्ट का मिलान किया जा सकेगा, जिससे किसी तरह के पक्षपात की गुंजाइश नही रहेगी। पिछले सत्र में हुए बीपीएड की संबद्धता के मामले में निरीक्षण समितियों की कार्यप्रणाली पर अंगुलियां उठाई गई थीं। माना जा रहा है कि इस व्यवस्था से कॉलेज संचालक किसी तरह की मनमानी नहीं कर सकेंगे।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: