दिनभर पथराव, प्रदर्शन और नारेबाजी का दौर
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


दिनभर पथराव, प्रदर्शन और नारेबाजी का दौर

चंडीगढ़.violance डूमाजरा में दो गुटों में होड़ के चलते मंगलवार आधी रात को तरसेम गुट ने सुशील के सहयोगी रिंकू के घर पर हमला बोल दिया। पुलिस के अनुसार हमलावरों में 15-20 लोग शामिल थे जो तलवारें और डंडे लिए हुए थे। आस पड़ोस के लोगों के इकट्ठा होने के कारण तीन हमलावरों को पकड़ लिया गया जबकि बाकी भाग निकलने में कामयाब हो गए।

इससे पहले दिन में रामदरबार फेज एक और दो के लोगों के बीच टकराव की स्थिति मंगलवार को फिर बनी। इसके चलते इलाके में तनाव फैल गया। २५ अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद मंगलवार दोपहर को सीमा विवाद को लेकर फिर पथराव किया गया। इस दौरान कई गाड़ियों और घरों के दरवाजों पर पत्थर बरसाए गए, जिससे गाड़ियों के शीशे टूट गए। पथराव से दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए।

बताया गया कि फेज १ और फेज २ के युवकों में कई महीनों से तनाव चल रहा है। मंगलवार दोपहर रामदरबार फेज २ के करीब 15-20 युवक फेज एक में मकान नंबर-१८५६ के पास पहुंचे। तभी फेज एक से दर्जनों युवक हाथ में पत्थर लिए वहां पहुंचे और पथराव शुरू कर दिया। थाना-३१ पुलिस ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की।

डीएमसी में लोगों ने जताया रोष

चंडीगढ़. डड्डूमाजरा में सोमवार को कई दुकानों में तोड़फोड़ हुई थी। इसको लेकर मंगलवार सुबह लोगों ने दुकानें बंद रखीं। दुकानदारों ने कहा, मारपीट युवकों में होती है और दुकानदारों की दुकानें टूटती है। सोमवार रात को हुए विवाद में पुलिस ने आनंद की शिकायत पर तरसेम, शीटू,अरुण,दीपक,विकास और अमरजीत पर केस दर्ज किया। जबकि माया की शिकायत पर रिंकू,काकू,काला,सोनू,विक्की और शाम लाल पर भी केस दर्ज किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विएना घटना: मनीमाजरा, जीरकपुर, पिंजौर में विरोध

चंडीगढ़. विएना में संत रामानंद की हत्या के विरोध में मंगलवार को चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में व्यापक रोष प्रदर्शन किया गया।

मनीमाजरा. रविदास समुदाय के सदस्यों ने मंगलवार को मनीमाजरा में विएना में हुई संत रामानंद की हत्या के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। नौजवान रविदास सभा के अध्यक्ष सुरमुख सिंह ने बताया कि रोष प्रदर्शन शांतिपूर्वक किया गया।

इसकी शुरुआत यहां मोरी गेट से की गई। मौलीजागरां में भी रोष प्रदर्शन किया गया। इसकी शुरुआत यहां सरकारी हाई स्कूल से की गई। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए विकास नगर रेलवे फाटक तक गए।

जीरकपुर. मनीमाजरा सीमा पर चौकसी के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई थी। जीरकपुर एरिया में रहने वाले समर्थकों के भी विरोध स्वरुप उतरने की आशंका के चलते पुलिस ने कई जगह सुरक्षा बंदोबस्त किए।

पिंजौर.कालका. गुरु रविदास सभा एचएमटी, बिटना रोड और बस स्टैंड पिंजौर सभा के प्रधानों के नेतृत्व में सैकड़ों लोग पिंजौर गुरु रविदास मंदिर से रोष रैली में पैदल चल कर कालका एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे। कालका में सब डिविजन की अन्य सभाएं एकत्रित हो गईं। मोहाली. दलित चेतना मंच ने रोष रैली निकाली। सेक्टर -70 में की गई इस रैली के दौरान अशांति फैलाने वालों के खिलाफ नारेबाजी की गई।

इंटरव्यू रद्द

चंडीगढ़. लुधियाना और जालंधर में हिंसा को देखते हुए एसबीआई के सहयोगी बैंकों में 25 और 26 मई को क्लैरीकल स्टाफ के लिए होने वाले इंटरव्यू रद्द किए गए हैं। चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल में इंटरव्यू तय समय पर हुए। वंचित रहे उम्मीदवारों को पूर्ण विवरण ड्डद्दद्वश्चद्धrस्र.द्यद्धoष्द्धड्डञ्चह्यड्ढद्ब.ष्o.द्बठ्ठ पर या फैक्स नम्बर-0172-2720370 पर भेजना है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: