जीवीके से बिजली खरीद के लिए पंजाब का समझौता
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


जीवीके से बिजली खरीद के लिए पंजाब का समझौता

पटियाला. पंजाब राज्य बिजली बोर्ड ने गोइंदवाल साहिब (तरनतारन) में लगने वाले 2 गुणा 270 मेगावाट क्षमता वाले थर्मल पावर प्रोजेक्ट से बिजली खरीदने के लिए मंगलवार को मै. जीवीके पावर (गोइंदवाल साहिब) लिमिटेड से समझौता किया।

गोइंदवाल साहिब में इस थर्मल पावर प्रोजेक्ट को यही फर्म लगाएगी। इस बिजली खरीद समझौते पर बोर्ड की ओर से इसके चेयरमैन इंजी. हरिंदर सिंह बराड़ और जीवीके पावर की ओर से उसके डायरेक्टर एस. मधूसुदन ने हस्ताक्षर किए। अधिकारियों ने बताया कि टेंडरों के जरिए इस प्रोजेक्ट का जिम्मा मै. जीवीके हैदराबाद को सौंपा गया था। इस प्रोजेक्ट की स्थापना में लगभग २९६४ करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है।

झारखंड के टोकीसूद नॉर्थ सब ब्लॉक और सारेगढ़ा ब्लाक के एक हिस्से की कोयला खानों से इस थर्मल पावर प्रोजेक्ट को कोयला सप्लाई होगी। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि इस पावर प्रोजेक्ट के लिए उक्त फर्म पहले से ही जमीन का कब्जा ले चुकी है। उक्त फर्म ने जहां मै. भेल को ब्वायलर टर्बाइन जनरेटर पैकेज सौंपा है वहीं बैलेंस ऑफ प्लांट पैकेज मै. पुंज लॉयड लिमिटेड को दिया गया है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: