झज्जर में एम्स के लिए 300 एकड़ जमीन
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


झज्जर में एम्स के लिए 300 एकड़ जमीन

चंडीगढ़. केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से झज्जर जिले के बाढ़सा गांव में एम्स सहित अन्य संस्थानों की स्थापना के लिए 300 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। इस संबंध में हरियाणा सरकार ने बाढ़सा गांव की शामलात भूमि की बिक्री को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गुड़गांव जिले के डल्लावास गांव में ओरल कैंसर व डेंटल अस्पताल की स्थापना के लिए 9 कनाल शामलात जमीन को पट्टे पर देने का भी फैसला किया गया है। उन्होंने कहा, गोहाना में सदर थाने की स्थापना के लिए 12 मरला शामलात जमीन को निजी भूमि के साथ बदलने के विकास व पंचायत विभाग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। राज्य सरकार ने तय किया है कि कर्ज की राशि के दुरुपयोग व मूल रकम की किस्तें समय पर अदा नहीं करने वाले कर्मचारियों से आठ फीसदी की सालाना दर से ब्याज वसूल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मंडी डबवाली नगर पालिका की 103 वर्ग गज जमीन को दुकानदारों को किराएपर देने के स्थानीय निकाय विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही डबवाली में गुरुद्वारा कलगीधर के साथ लगती 578 वर्ग गज भूमि 2500 रुपए प्रति वर्ग गज के बाजार मूल्य और 80 रुपए प्रति वर्ग गज के विकास शुल्क के साथ सिंह सभा को बेचने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है।

हरियाण जन स्वास्थ्य विभाग के नियमों में संशोधन कर यह फैसला किया गया है कि कैमिस्ट के 50 फीसदी पदों को सीधी भर्ती और बाकी 50 फीसदी पदों को प्रयोगशाला सहायकों व प्रयोगशाला तकनीशियनों में से संयुक्त वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति के जरिए भरा जाएगा। नियमों में संशोधन कर यह भी तय किया गया है कि आवेदन के समय उम्र 21 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

केंद्र की सौगात

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय हरियाणा में बड़े शैक्षणिक संस्थान खोलने की योजना बना रहा है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: