उपचुनाव नहीं हुए तो छोड़ देंगे पद
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


उपचुनाव नहीं हुए तो छोड़ देंगे पद

चंडीगढ़. दो महीनों के अंदर कोई उपचुनाव न हुआ तो उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पद छोड़ देंगे। दरअसल ऐसा करना उनके लिए जरूरी भी होगा क्योंकि वह विधायक बने बिना ज्यादा से ज्यादा छह महीने तक ही उपमुख्यमंत्री बने रह सकते हैं।

नूरमहल के अलावा पंजाब में तीन सीटें बनूड़, जलालाबाद और काहनूवान की खाली हैं। जून महीने केंद्र में बजट सत्र शुरू हो जाएगा जो लगभग डेढ़ महीना चलेगा। इस दौरान चुनाव आयोग के लिए उपचुनाव कराना मुश्किल है। ऐसे में दो महीने में कोई उपचुनाव न हुआ तो वह उपमुख्यमंत्री कैसे बने रह सकेंगे।

वहीं, सुखबीर बादल ने मंगलवार को मीडिया में उनके उपमुख्यमंत्री ओहदे को लेकर चल रही अटकलों को विराम देने की कोशिश की। उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में कहा, ‘इसमें कौन-सी बड़ी बात है। राज्य में हमारी मजबूत सरकार है। आयोग चुनाव नहीं कराता है तो बिना हिचकिचाहट मैं पद छोड़ दूंगा। फिर जब भी चुनाव होगा, जीतकर उपमुख्यमंत्री बन जाऊंगा।’

वह आज यहां सर्वदलीय बैठक में भाग लेने आए हुए थे। काबिलेगौर है कि सुखबीर को 21 जनवरी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। वे 20 जुलाई तक उपमुख्यमंत्री बने रह सकते हैं। राज्य सरकार आयोग से चुनाव करवाने का आग्रह तो कर सकती है, लेकिन आदेश नहीं दे सकती।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: