मुख्यमंत्री ने दी नसीहत, मर्यादा में रहें मंत्री
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


मुख्यमंत्री ने दी नसीहत, मर्यादा में रहें मंत्री

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को मर्यादा में रहने और बैठक की बातें बाहर न करने की हिदायत दी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

श्री चौहान मंत्रालय में कैबिनेट बैठक के बाद अनौपचारिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। सीएम की इस हिदायत को 21 मई को उनके निवास पर हुई अनौपचारिक बैठक की खबरें बाहर जाने से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी मर्यादा नहीं भूलना चाहिए। बैठक के दौरान कई मसलों पर चर्चाएं होती है,अगर इस तरह हर बात बाहर जाएगी तो उन्हें मंत्रियों के साथ बात करने से पहले सोचना पड़ेगा। उन्होंने इस साल बड़े पैमाने पर तबादले नहीं करने और जरूरी तबादले ही करने के निर्देश दिए।

सीएम ने कहा कि वे हरेक विभाग की समीक्षा करेंगे, इसके पहले मंत्रीगण अपने-अपने विभाग के कामकाज को चुस्त-दुरुस्त कर ले। उन्होंने कहा कि अब वे सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भोपाल में ही रहेंगे और बाकी चार दिन दौरे करेंगे। उन्होंने मंत्रियों को भी प्रभार के जिलों में जाने और विकास कार्र्यो को रवानगी देने की सलाह दी। बैठक में बिजली, पानी, खाद-बीज संकट पर विचार किया गया।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: