विदेशी लड़कियों को जहर खिलाकर लूटा
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


विदेशी लड़कियों को जहर खिलाकर लूटा

पंचकूला/मनीमाजरा/चंडीगढ़. Foregin मंगलवार दोपहर देहरादून से आने वाली स्पेशल ट्रेन जैसे ही चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची, उसके बी-वन कोच में सवार दो विदेशी युवतियां व एक महिला लड़खड़ाती हुईं ट्रेन से उतरीं। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उन्हें सहारा दिया और पानी पिलाया। लेकिन तीनों की हालत बिगड़ती देख जीआरपी के जवान उन्हें पंचकूला के सेक्टर-16 स्थित सिविल अस्पताल में ले गए।

इन तीनों के अलावा इसी कोच में सवार यात्री नूतन गांधी पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित अपने घर पहुंचते ही बेहोश हो गईं। उन्हें भी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद जानकारी मिली की उसी कोच में आए एक दंपती संदीप और सरोज को भी उल्टियां होने लगीं और वे दोनों भी सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचे। हालांकि दोनों के बारे में इससे अधिक जानकारी नहीं मिल सकी।

पीड़ितों से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून से चंडीगढ़ आ रही ट्रेन के बी-वन कोच में सवार चार महिलाओं को नशीली फ्रूटी व बिस्कुट खिलाकर कोच में सवार एक परिवार ने बेहाश कर दिया। चारों पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में भर्ती हैं। जहरखुरानी की शिकार बनी महिलाओं में दो बहनें 22 वर्षीय सोफी फारेट व 25 वर्षीय चालरेटी टोरी यूके की रहने वाली हैं। दो अन्य चंडीगढ़ निवासी तीस वर्षीय गीता पंचकूला निवासी 35 वर्षीय नूतन गांधी हैं।

गीता के परिजनों का कहना है कि उनका सामान सुरक्षित है। विदेशी युवतियों का लगेज जीआरपी की कस्टडी में है, जीआरपी के अनुसार युवतियां जब अस्पताल से निकलेंगी तब उनके पास से चोरी हुए सामान का पता चलेगा। नूतन के परिजनों के मुताबिक उनके पर्स से 2500 रुपए गायब हैं। सोफी फारेट, चालरेटी टोरी, और गीता अपनी ढाई साल की बेटी के साथ हरिद्वार से बैठी थीं।

नूतन गांधी सहारनपुर से सवार हुईं। इसके अलावा एक परिवार (पति-पत्नी व एक बच्च) भी इस कोच में हरिद्वार से बैठा था। उसी परिवार ने चारों को बातों में उलझा कर नशीली फ्रूटी व बिस्कुट खिलाए। टीटी से ट्रेन में टिकट लेते समय उस व्यक्ति ने अपना नाम रवि कपूर बताया था। रेलवे पुलिस रवि कपूर के बारे में जांच कर रही है।

अस्पताल में भर्ती गीता ने बताया कि उस कोच में एक और दंपती सवार थे। दोनों रास्ते में फोन करने के लिए उनका फोन मांगा था। दोनों उनका फोन भी अपने साथ ले गए। उस फोन पर संपर्क करने पर संदीप नाम के उस व्यक्ति ने कहा कि फोन गलती से हम लेकर चले आए। उसे लौटा देंगे। संदीप ने बताया कि उनकी व सरोज की भी तबीयत बिगड़ गई थी वे लोग इलाज के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल गए थे।

भारत घूमने आई थीं दोनों बहनें

जनरल अस्पताल पंचकूला में भर्ती चालरेटी और सोफी ने बताया कि दोनों स्टूडेंट्स हैं। 29 अप्रैल को भारत घूमने आई थीं। उन्हें हरिद्वार से मनाली जाना था। रास्ते में उन्होंने एक व्यक्ति से पानी मांगा। वहीं पर कोच में सवार व्यक्ति ने उन्हें फ्रूटी, पानी व बिस्कुट खिलाए। इसके बाद उन्हें कुछ पता नहीं चला और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: