News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
‘असीं सरदारनी हो के वी अच्छी पंजाबी नहीं बोल पांदे , मैनु इस गल दा गुस्सा है’, यह कहना है फिल्म अदाकारा मिनिषा लांबा का। मिनिषा लांबा मंगलवार को होटल ताज में कॉटन काउंसिल इंटरनेशनल की तरफ आई थी।
वहां उन्होंने काउंसिल की तरफ से चलाए गए अभियान वोट फार कॉटन के विजेताओं को इनाम दिया। इस मौके के पर उन्होंने चंडीगढ़ के विजेता राजेश, प्रियंका और विनय को इनाम दिया। स्टेज पर आते ही मिनीषा ने पंजाबी बोलने की कोशिश की लेकिन न बोल नही पाईं। उन्होंने कहा कि पंजाबियों की बात ही निराली है। वो इंसान कभी भी अच्छी पंजाबी नहीं हो सकता जो मुंह बंद करके पंजाबी बोलता हो।
फेंके नहीं दान करे कपड़े : कॉटन के प्रमोशन के दौरान मिनिषा ने लोगों को पुराने कपड़े दान करने की अपील की। मिनिषा का कहना है कि अब भी ऐसे लाखों लोग हैं जिनके पास कपड़े नहीं है। इस अवसर पर मिनिषा ने खुद अपने कुछ कपड़े ‘केयर फॉर इंडिया ’ संस्था को दान किए। कॉटन काउंसिल ने केयर फॉर इंडिया के साथ मिल कर ‘गिफ्ट ए कॉटन’ अभियान शुरू किया गया है।
जल्द दिखेंगी वेल डन अब्बा में : मिनिषा जल्द ही श्याम बेनेगल की फिल्म ‘वेल डन अब्बा’ में नजर आएंगी। फिल्म मौजूदा राजनीति पर व्यंग्य है। मिनिषा बताती हैं कि उन्हें पंजाबी फिल्में भी पसंद हैं। पंजाबी फिल्मों में जिम्मी शेरगील उनके पसंदीदा हीरो है। अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वह भी पंजाबी फिल्मों में काम करेंगी। आखिरकार वो भी पंजाबन है।
गर्मियों में है कॉटन बेस्ट: कार्यक्रम के दौरान काउंसिल की तरफ से करवाए गई डिजाइनर प्रतियोगिता की विजेता नित्या की डिजाइन की गई कॉटन ड्रेस पहन कर मिनिषा सबसे रूबरू हुई। उनके अनुसार गर्मियों में कॉटन सबसे आरामदायक रहता है।
टी-शर्ट डिजाइन करो न्यूयार्क जाओ
कॉटन काउंसिल इंटरनेशनल की तरफ से कॉटन को प्रमोट करने के लिए टी-शर्ट डिजाइन ‘टी-जाइन’ लॉन्च किया है। इसमें अपने कपड़ों को डिजाइन करके भेजने वालों में से एक को न्यूयार्क जाने का मौका मिलेगा।