10 और जलस्रोतों में बैक्टीरिया
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


10 और जलस्रोतों में बैक्टीरिया

अजमेर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमे ने जिले के दस और जलस्रोतों के पानी में बैक्टीरिया मिलने की पुष्टि करते हुए इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया है। महकमे की इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलेंस प्रोग्राम (आईडीएसपी) लैब में पानी के नमूनों की जांच के बाद रिपोर्ट जलदाय विभाग को भी भेजी जा रही है।

लैब में पिछले एक सप्ताह में जिले के अजमेर, पीसांगन, मसूदा, जवाजा, श्रीनगर, केकड़ी, अरांई, किशनगढ़ और भिनाय ब्लॉक से 65 जलस्रोतों के नमूने मंगाए गए थे। इनमें पीएचईडी द्वारा सप्लाई लाइन से जुड़े नल, कुएं, बावड़ी और पानी की टंकी शामिल है। लैब ने इनमें से 10 नमूनों में बैक्टीरिया होने की पुष्टि की है।

इनमें भिनाय ब्लॉक के सराना में जावला रोड स्थित टंकी के पास व तिहारी में महादेवरा टंकी के निकट लगा नल, इसी ब्लॉक में दादिया रोड पर नल, भिनाय ब्लॉक में ही बड़ाला के पास सार्वजनिक कुआं, बड़गांव में कामदारों का कुआं, बड़गांव में ही बगीचे वाला कुआं, किशनगढ़ ब्लॉक के रूपनगढ़ रोड पर जीएलआर ठंडे पानी की मशीन, रसूलपुरा, झड़वासा में तालाब की बेरी का पानी, बांदनवाड़ा में अमरगढ़ का सार्वजनिक पनघट और जालिया (द्वितीय) में बहादुरपुरा का कुआं शामिल है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: