नारायण ग्रुप के पदाधिकारी जेल भेजे
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


नारायण ग्रुप के पदाधिकारी जेल भेजे

जयपुर. लोगों को प्लॉट देने के नाम पर राशि लेकर कब्जा नहीं देने के मामले में गिरफ्तार नारायण ग्रुप के पदाधिकारियों सहित 6 भू-कारोबारियों को मंगलवार को न्यायालय ने जेल भेज दिया। इन कारोबारियों को एसओजी ने गिरफ्तार किया था।

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप(एसओजी) ने नारायण ग्रुप के ज्ञानचंद अग्रवाल, संजय गुप्ता उर्फ संजय अग्रवाल व रवींद्रपाल सिंह, श्रीमहावीर नगर गृह निर्माण सहकारी समिति के नंदकिशोर, दलाल विपिन व शैलेंद्र को गत 23 मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपियों को न्यायालय सीजेएम जयपुर शहर में पेश किया।

अभियुक्तों के वकीलों ने बताया कि नारायण ग्रुप के खिलाफ दर्ज हुए तीन मामलों में पक्षकारों समझौता हो गया और उन्हें कंपनी ने प्लॉट का पजेशन दे दिया है। इस पर न्यायालय ने रिमांड अवधि नहीं बढ़ाते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। एसओजी ने अनुसंधान के दौरान अभियुक्तों से दस्तावेज बरामद कर उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं, ताकि वे विदेश नहीं जा सकें। अभियुक्तों के बैंक खातों को चिह्न्ति कर सीज करवा दिए गए है।

एसओजी में नारायण ग्रुप के खिलाफ जितेंद्र कुमार कोचर ने मंगलवार को एक मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में लिखाया गया कि उनकी माताजी के नाम से वर्ष 2006 में नारायण सरोवर में एक हजार वर्गगज का प्लॉट साढ़े 18 लाख रुपए में खरीदा था। इसके लिए उनकी 70 वर्षीय मां ने कई चक्कर काटे, लेकिन जमीन नहीं दी और न ही पैसे लौटाए। इस तरह षड्यंत्र रचकर धोखाधड़ी की।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: