जालंधर. भार्गव कैंप से सटे न्यू सुराजगंज में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की में महिला की मौत हो गई। गुस्साई जनता ने पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ शव को मुख्य मार्ग (नकोदर) पर रख कर प्रदर्शन किया।
एसएचओ सकत्तर सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया। मोहल्लावासी चरनजीत उर्फ सोनू ने बताया कि पिशोरी मोहल्ला चौक में खड़ा था कि कुछ युवकों का पुलिस पीछा कर रही थी, वह भी डर कर घर में छुप गया।
दो पुलिस कर्मचारी उसे घर से जबरन ले गए और पीटना शुरू कर कर दिया। शोर सुनकर बचाने आई उसकी मां रूपरानी (55 वर्ष) को पुलिस कर्मचारी ने धक्का मारा और पिटाई की। जब लोगों ने उसकी मां को उठाया तो वह कुछ बोल नहीं रही थी।
दिल के दौरे से हुई महिला की मौत : एसएचओ
एसएचओ सकत्तर सिंह का कहना था कुछ युवक कफ्यरू में पुलिस पर पथराव कर रहे थे, बचाव के लिए उन्हें खदेड़ दिया। उन युवकों में महिला का बेटा था। जब पुलिस मोहल्ले में आरोपी को पकड़ने लगी तो महिला भी वहां आई और उसे दिल का दौरा पड़ गया। पुलिस डाक्टर के पैनल से शव का पंचनामा करवा रही है।