गोराया. पुलिस ने सोमवार को गोराया में हुई हिंसक वारदातों के आरोप में पूर्व पार्षद, बेटे, भतीजे सहित करीब 150 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया। इसमें 13 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
उधर, मंगलवार को दो बार बीएसएफ व पुलिस ने फलैग मार्च किया। सोमवार की घटनाओं के आरोप में पुलिस ने पूर्व पार्षद जीवन दास सहित 150 लोगों पर मामले दर्ज किए है। इस दौरान कफ्यरू में मिली ढील में शहर में दुकानें खुली और लोगों ने घरेलू सामान की खरीद-फरोख्त की।
कौंसिल प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज : नूरमहल पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में हुई तोड़फोड़ के आरोप में नगर कौंसिल के प्रधान तीर्थ राम संधू, राकेश कलेर, बलजिंदर सिंह भंडाल, जसबीर सहजल, सुखविंदर थापर, गगनदीप, रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं लोगों का कहना है कि कौंसिल प्रधान व अन्य लोगों पर पुलिस ने सियासी रंजिश के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि बसें जलाने व सरकारी संपत्ति को नुकसान भीड़ का लाभ लेकर असमाजिक तत्वों ने पहुंचाया है।