पार्षद बिट्टू पर मामला दर्ज
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


पार्षद बिट्टू पर मामला दर्ज

जालंधर छावनी. गांव ढिलवां के युवक विजय कुमार की हत्या के आरोप में थाना सदर पुलिस ने वार्ड-11 के पार्षद बलबीर सिंह बिट्टू, सुक्खा, भजन, स्वरुप व जीता पर धारा 302, 148, 149 और असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मृतक विजय की मां अलका व दादी ज्ञानो ने पार्षद बिट्टू पर आरोप लगाया कि चाचा काला के साथ विजय साढ़े 9 बजे दुकान बंद करवा कर लौट रहा था कि गांव ढिलवां अड्डे पर कुछ युवक हंगामा कर रहे थे और बिट्टू हवाई फायर कर रहा था, जिसमें विजय को गोली लग गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उधर, थाना सदर इंचार्ज लखविंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

उधर, पार्षद बिट्टू का कहना है कि उनके पास कोई रिवाल्वर नहीं है। उसे सियासी रंजिश के तहत फंसाया जा रहा है। वहीं धन्नोवाली व जौहला में दिनभर तनाव की स्थिति रही। धन्नोवाली में प्रदर्शकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हवाई फायर किए। जबकि गांव जौहलां अड्डे पर गांव टड्डा निवासियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

इसके अलावा, वार्ड-13 के अकाली नेता चमन लाल जस्सल ने पुलिस पर उसके घर पर तोड़फोड़ करने और लाखों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। जस्सल ने बताया कि पुलिस बल सोमवार देर रात घर में घुसे और तोड़फोड़ करने लगे।

कफ्र्यू से बाहरी राज्यों के कई ट्रक फंस गए। इंदौर से आए गुरनाम सिंह, दिल्ली से तरणजीत सिंह, आशोक कुमार, दर्शन सिंह, मलकीत सिह ने बताया कि वह दो दिन से फंसे हुए है। पुलिस कफ्यरू में उन्हें यहां से चले जाने के लिए कह रही है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: