चंडीगढ़. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से प्रदेश में हिंसा के दौरान सरकारी और गैर- सरकारी संपत्ति के नुकसान का ब्योरा मांगा है।
प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से स्टेटस रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है। मंत्रालय ने राज्य सरकार से कहा है कि वह रेल व इंटर स्टेट बस सेवाएं को दुरुस्त रखने के मुकम्मल इंतजाम करे।