जमीन विवाद ने ली व्यक्ति की जान
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


जमीन विवाद ने ली व्यक्ति की जान

बीकानेर. सूडसर की ढाणी में जमीन विवाद के कारण एकराय होकर पहुंचे लोगों ने रात के समय सो रहे अपने परिजनों पर घातक हथियारों से हमला कर एक व्यक्ति की जान ले ली। दो अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के एसएचओ शिवचंद ने बताया कि सूडसर में 50 बीघा जमीन में हिस्से को लेकर सगे भाई सुरजाराम जाट, गोपालराम व स्वर्गीय लिखमाराम के परिजनों में विवाद चल रहा है। सोमवार की रात को सुरजाराम, उसके पुत्र व घरवाले खेत की ढाणी में सो रहे थे। गोपालराम व स्व. लिखमाराम के परिजन एकराय होकर रात को करीब एक बजे वहां पहुंचे और सो रहे लोगों पर लाठी, सरिये, लोहे के पाइप व अन्य घातक हथियारों से हमला कर दिया।

वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में सुरजाराम (40), उसका पुत्र जगदीश (19) व जगदीश की भुआ का लड़का मघाराम (20) घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सुरजाराम को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जगदीश व मघाराम को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मंगलवार को सुरजाराम के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया।

श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में भर्ती जगदीश ने अपने पर्चा बयान में पुलिस को बताया है कि गोपालराम, उसके पुत्र रामप्रताप व हुकुमचन्द, स्व. लिखमाराम की पत्नी, उसके पुत्र भगवानाराम व नंदराम, ठुकरियासर निवासी श्रीराम व दो-तीन अन्य लोगों ने देर रात को हमला। पुलिस ने पहले जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया था लेकिन सुरजाराम की मौत हो जाने के बाद धारा 302 आईपीसी जोड़ दी गई। पुलिस अभियुक्तों को तलाश रही है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: