जालंधर.
गांव ढिल्लवां में गोली लगने से युवक की मौत, हिंसा के दौरान मरने वाले लोगों के परिजनों को पंजाब सरकार देगी 5 लाख रुपए, मलोट, लुधियाना के कई वार्डे में कफ्यरू, मालेरकोटला- बस जलाईं, दुकाने बंद, कई जगह ढील, गुरदासपुर, बटाला में प्रदर्शन, कई जगह दुकानें बंद, हरियाणा में उपद्रवियों ने कई जगह उत्पात मचाया।
विएना की घटना को लेकर मंगलवार को तीसरे दिन भी जालंधर में कफ्यरू जारी रहा। डेरे की अपील के बाद हिंसक घटनाओं पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। शाम को माहौल उस समय ज्यादा गर्माया गया जब पुलिस ने पठानकोट रोड पर स्थित गांव में रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने हवाई फायर भी किए।
जालंधर कैंट के नजदीक गांव जौहला में पुलिस ने महिलाओं पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे लोग आक्रोषित हो उठे। भार्गव कैंप और कैंट के नजदीक ही गांव धन्नोवाली में भी पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़पें हुई। शाम 4 से 6 बजे तक कफ्यरू की ढील लोगों ने जरूरी सामान खरीदा। फगवाड़ा में कफ्यरू के दौरान मंडी में 5 फड़ियों को आग लगा दी। गोराया में पूर्व पार्षद सहित 150 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
इसके अलावा होशियारपुर रोड के निकट शूगर मिल के फार्म हाउस में भी आग लगा दी जिसमें ईंधन आदि जल कर राख हो गया। मलोट में मंगलवार को स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण 4 वाडऱो में कफ्र्यू लगाना पड़ा।
जालंधर कैंट के नजदीक गांव ढिल्लवां में सोमवार देर रात युवक की गोली लगने की मौत हो गई, जिसके चलते मंगलवार को दिन भर गांव ढिल्लवां में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। साथ लगते गांव धन्नोवाली में उग्र प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस को हवाई फायर करने पड़े। जालंधर के आदमपुर में भी स्थिति तनावपूर्ण रही।
मंगलवार को पूरा दिन शहर और साथ लगते क्षेत्रों में पुलिस और सेना के जवान तैनात रहे और सड़कों पर भी पुिलस की गाड़ियां गश्त करती रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
रेल यातायात बहाल
36 घंटे तक रेल चक्का जाम रहने के बाद मंगलवार दोपहर 2.40 बजे फिरोजपुर डिवीजन के उच्चधिकारियों ने रेल यातायात बहाल कर दिया। हालांकि रेलवे ने जीआरपी व आरपीएफ की कड़ी सुरक्षा मेंसुबह साढ़े 11 बजे ट्रेन नंबर-2331 हिमगिरी एक्सप्रैस को लुधियायाना से बाया जालंधर-अमृतसर जम्मूतवी के लिए रवाना किया।
ट्रेन के गंतव्य पर पहुंच जाने के बाद रेल प्रशासन ने जामनगर एक्सप्रैस को जालंधर कैंट बाया मुकेरियां, मोरध्वज एक्सप्रैस और समर स्पैशल सुच्ची पिंड व 413 को गोराया रेलवे स्टेशन से जम्मूतवी के लिए रवाना किया गया। जम्मू से भी रेल यातायात चालू हो गया।
हमलावरों से सख्ती से पेश आएगी आस्ट्रिया पुलिस
नई दिल्ली. ऑस्ट्रिया ने भारत को आश्वासन दिया है कि विएना के एक धार्मिक स्थल पर ¨हसक हमले में मारे गए संत रामानन्द का शव भारत भेजने के प्रबंध किए जा रहे हैं। आस्ट्रिया के विदेशमंत्नी माइकेल पाइंडेलगर ने विदेशमंत्नी एम एम कृष्णा को टैलीफोन कर इस घटना का ब्यौरा दिया तथा हमलावरों को गिरफ्तार कर दंडित करने का भरोसा दिलाया।