हत्या के पांच फरार आरोपी गिरफ्तार
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


हत्या के पांच फरार आरोपी गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़. हत्या के एक साल से भी ज्यादा पुराने मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के पीसी रिमाण्ड पर भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन जुलाई 2007 को कूनपालसर गांव में फूससिंह की हत्या के आरोप में चार अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था तथा फरार चल रहे आरोपी लक्ष्मणसिंह, अजरुनसिंह, हनुमानसिंह, जगमालसिंह व सुगनसिंह को मुखबिर की सूचना पर सोमवार को कस्बे के घूमचक्कर पर गिरफ्तार कर लिया।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: