जूनियर अकबर के किरदार ने बदली दिशा
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


जूनियर अकबर के किरदार ने बदली दिशा

rohitजयपुर. एक मौका ही नहीं एक खिताब भी जिंदगी का टर्निग प्वॉइंट बन सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ जयपुर के आर्टिस्ट रोहित पारिक के साथ। जिनको इन दिनों स्टार प्लस पर चल रहे एक फिक्शन सीरियल में लीड रोल मिला। वे बताते हैं कि लुक की वजह से स्कूल में जीते पहले खिताब ने मेरी जीवन की दिशा तय कर दी।

जयपुर के युवा आर्टिस्ट और मॉडल रोहित पारीक इन दिनों स्टार प्लस के शो शौर्य और सुहानी में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सोमवार को फैमिली के बीच समय बिताने आए रोहित ने भास्कर को बताया कि उस जीत के बाद मैंने मॉडलिंग करना जारी रखा और यहां के लोकल कॉन्टैस्ट में बैस्ट फोटोजैनिक फेस ऑफ जयपुर जैसे कुछ खिताब जीते। इससे मेरा हौसला और बढ़ गया। मुझे मालूम था कि अगर मुझे इस फील्ड में ऊंची छलांग लगानी है तो मुंबई की राह पकड़नी ही होगी। हौसले के दम पर पोर्टफोलियो लेकर मुंबई तो पहुंच गया, लेकिन यह नहीं पता था कि मंजिल की राह कहां से शुरू होती है।

वहां मेरी मुलाकात मुंबई के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर प्रमोद सिंह से हुई। उन्होंने मेरे पोर्टफोलियो के बेस पर आशुतोष गोवारीकर से मिलवाया। वे उस समय जोधा-अकबर पर काम कर रहे थे। उन्होंने मेरा ऑडिशन लिया और मुझे जूनियर अकबर का किरदार दे दिया। करीब डेढ़ साल उनके साथ काम करने के बाद मुझे इटैलियन फिल्म ‘फ्लाइंग लैसन’ मिल गई। उसके बाद सिलसिला चल पड़ा।

कुछ बड़े ब्रांड्स के कामर्शियल करने के बाद मुझे छोटे पर्दे से ऑफर आने लगे। मैंने एकता कपूर के कसम से में करीब 20 एपीसोड किए। फिर पर्सनल कारणों से मैंने यह सीरियल छोड़ दिया। उसके बाद एक्स्ट्रा कवर, सहारा फिल्मी चैनल आदि के प्रोमोज में काम किया।

फिलहाल क्या? के सवाल पर रोहित पारीक ने कहा, मैं अभी शौर्य और सुहानी में चितवन का किरदार निभा रहा हूं। यह तीन दोस्तों की कहानी है और उनमें से मैं एक हूं। अभी इस सीरियल में ज्यादा व्यस्त होने से दूसरे कुछ ऑफर स्वीकार नहीं कर पा रहा हूं। मुझे खुशी है कि जयपुर की गलियों से निकल कर कड़े स्ट्रगल के बाद मैंने मुंबई इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। मेरा मानना है कि अगर खुद पर भरोसा हो तो आप मंजिल को पा सकते हैं।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: