जयपुर. सांगानेर क्षेत्र के राधा वल्लभ नगर में दूषित पानी से मंगलवार शाम को एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत गई। उसकी बड़ी बहन रूबी की भी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चे चार दिन से उल्टी-दस्त से पीड़ित थे। इनमें से शाम को सोहेल की तबीयत ज्यादा अचानक खराब हो गई और कुछ ही समय बाद ही उसकी मौत हो गई।
सोहेल के पिता इरफान का कहना है कि सोहेल व रूबी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा दिलवा रहे थे। मंगलवार सुबह भी उन्हें दवा दिलवाई गई थी। डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार बताया था, लेकिन शाम को उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। इनमें सोहेल की मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि सांगानेर की सुभाष कॉलोनी में पांच दिन में दूषित पानी से पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। उधर, इसी कॉलोनी में दूषित पानी का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। यहां उल्टी-दस्त से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 27 हो गई। ऐहतियात के तौर पर यहां टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
* दूषित पानी से बच्चे की मौत
* दूषित भोजन खाने से सौ बीमार
* दूषित पानी से फैल रहा पीलिया
* स्कूल-आंगनबाड़ी में नहीं हैंडपंप, कुओं का पानी भी दूषित
* दूषित पानी को ‘ठीक’ करेगा ननि
* फिर दूषित पानी, एक दर्जन बीमार