News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. सांई मंगलम में विशेष बालीवुड एकेडमी के २७ मई को शाम ६ बजे उद्घाटन समारोह में बालीवुड के कलाकार शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रहमंत्री ननकी राम कंवर, अध्यक्षता आरएसएस के छत्तीसगढ़ प्रमुख राजबहादुर सिंह राणा, विशिष्ट अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री मूलचंद खण्डेलवाल उपस्थित रहेंगे। संस्था की डायरेक्टर लेखना सिंह ने बताया बालीवुड अभिनेत्री उदिता गोस्वामी, अभिनेता सुनील ग्रोवर, लिरिस्ट सिंगर अजय झिंगरन, मानसी वर्मा व मुंबई की नृत्यांजलि संस्था के प्रोपराइटर साइकोलाजिस्ट एक्टर डा. तुषार गुहा विशेष रुप से शामिल होंगे।
उदिता गोस्वामी पाप, जहर, अक्सर जैसी फिल्मों में शानदार भूमिका निभा चुकीं हैं। भगत सिंह व गजनी जैसी फिल्मों में भूमिका निभा चुके अभिनेता सुनील ग्रोवर, बिल्लू बारबर के प्ले बैक सिंगर अजय झिंगरन व टीवी सीरियल कलाकार मानसी वर्मा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
लेखना सिंह अपनी पूरी टीम के साथ आज के कार्यक्रम में विशेष योगदान रहेगा। छत्तीसगढ़ के कलाकारों को नृत्य, संगीत, गीत, नाट्यविधा, मांडलिंग व पर्सनालिटी डेवलपमेंट जैसे कला के क्षेत्रों में प्रशिक्षण हेतु समर कैम्प का इंतजार नहीं करना होगा।
अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कलाकारों को शहर के बाहर जाना पड़ता था अब विषेष बालीवुड एकेडमी के माध्यम से अपना जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। संस्था के नियमित प्रशिक्षण कोर्स २७ मई से प्रारंभ हो गया है जिसमें मुंबई के विशेषज्ञ कलाकारों का साथ संस्था ले रही है। कार्यक्रम में नृत्यांजलि की अनोना गुहा व संगीता दलवी अपनी प्रतिभा व सफल प्रयास से रंगारंग कला मंच को निखारेंगी। संस्था में क्लासिकल, फोक, वेस्टर्न के तीन माह व एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है।