उदयपुर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं साइंस का परीक्षा परिणाम जानने के बाद यदि कम अंक या फेल होने के कारण मायूस है तो सही मौका है कि हाथ पर हाथ धरे बैठने की बजाय अक्टूबर में होने वाली एक अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड की परीक्षा में भाग लेकर अपने रिजल्ट को सुधारा जा सकता है।
दैनिक भास्कर और द सक्सेस पोइंट की और से ऐसे विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया जा रहा है। पूर्व में घोषित सीबीएसई के सभी संकायों और राजस्थान बोर्ड के बारहवीं कॉमर्स के परिणाम जानने के बाद रिपिट करने जा रहे छात्र-छात्राओं को साल बचाने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।
ऐसे छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण या कम अंकों के कारण अगली कक्षाओं में प्रवेश नहीं ले पा रहे थे। मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं विज्ञान का परिणाम जानने के बाद एक बार फिर सैकड़ों छात्र-छात्राओं को मायुसी मिली है।
ऐसे विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन शिविर में विशेषज्ञ अंक तालिकाओं के आधार पर बिगड़े अंक सुधारने या असफल विषयों की पुन: परीक्षा देकर इसी साल अगली कक्षाओं में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त कर रहे है। यह बोर्ड भी राजस्थान और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरह ही मान्य है।
अक्टूबर की परीक्षा की शुरु हुई तैयारी
पूर्व में घोषित परीक्षा परिणामों में असफल और कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अक्टूबर में होने वाली बोर्ड की परीक्षा की तैयारी शुरु कर दी है। ऐसे विद्यार्थियों को द सक्सेस पोइंट की ओर से परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन देने के साथ ही सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। चार महीने की तैयारी के बाद ऐसे विद्यार्थी एक और प्रयास में अपने चुनिंदा विषयों की परीक्षा से बिगड़े अंक सुधार सकते है।
यूं करें संपर्क
एक-दो या अधिक विषय में फेल होने के कारण पूरी तरह फेल घोषित कर दिए गए विद्यार्थियों को शिविर स्थल द सक्सेस पोइंट, यूनिवर्सिटी रोड, बेकनी पुलिया, उदयपुर पर अपनी अंक तालिका लेकर संपर्क करना होगा।
यहां मौजूद विशेषज्ञ अंक तालिकाओं के आधार पर मार्गदर्शन देकर परीक्षा संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा दूर-दूराज के विद्यार्थी हैल्पलाइन नंबर 9928522906 या 0294-2470087 पर संपर्क कर सकते हैं।