उदयपुर. गोवर्धनविलास के फूटा तालाब क्षेत्र में एक अधेड़ की लाश मिली। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। अधेड़ की मौत बीमारी से होना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार तहकीकात में सामने आया कि उक्त व्यक्ति की मौत बीमारी से हुई। लाश के पास ही कपड़े की गांठ और बर्तन पड़े थे। यह लाश आणंद (गुजरात) हाल नई बस्ती गोवर्धनविलास निवासी भल्लाभाई (55) पुत्र मफ्फाभाई वागरी की है।
उसके परिजन भी फूटा तालाब पहुंच गए, जिन्होंने बताया कि भल्ला भाई को मिर्गी और अन्य बीमारियां थीं। लाश को एमबी अस्पताल के मुर्दाघर में पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक यहां पर कपड़ों के बदले बर्तन बेचने का कार्य करता था।