छू लिया आसमान
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


छू लिया आसमान

रायपुर/बिलासपुर. राज्य में मेडिकल सीटों की प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में इस बार भाटापारा के हर्ष निहलानी ने टॉप किया है। उन्हें 173.596 अंक मिले हैं। प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी) में दुर्ग के शाश्वत शुक्ला का नाम सबसे आगे रहा। आईआईटी में सलैक्शन के बाद शाश्वत की यह दूसरी बड़ी सफलता है।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के अध्यक्ष बीकेएस रे ने दोपहर 12 बजे नतीजों की घोषणा की। उन्होंने पीईटी-पीएमटी के साथ-साथ पीएटी और पीपीएचटी के भी नतीजे जारी किए। पीएटी और पीपीएचटी की टॉपटेन सूची में भिलाई के आशीष कुमार सोनी का नाम है। उन्हें इन दोनों परीक्षाओं में सबसे ज्यादा अंक मिले हैं। पीएमटी-पीईटी की मेरिट सूची में एक-एक लड़की भी है।

कोरबा की पुरबासा मिश्रा को पीएमटी में दूसरा स्थान मिला, जबकि रायपुर की पूजा दुबे पीईटी में पांचवें नंबर पर रहीं। पीएटी और पीपीएचटी से भी दो लड़कियां टॉपटेन की सूची में रहीं। पीईटी की परीक्षा 24,521 छात्रों ने दिलाई थी, जबकि पीएमटी देने वालों की संख्या 13,995 रही। पीएमटी की परीक्षा में बीएससी नर्सिग और बीपीटी वाले उम्मीदवार भी शामिल हैं।

पीईटी-पीएमटी परीक्षा के सभी उम्मीदवारों की रैकंवाइज सूची तकनीकी शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंप दी गई है। आईआईटी की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद पीईटी-पीएमटी में भी दुर्ग जिला छाया रहा। पीईटी की मेरिट लिस्ट की बात करें तो पहले 10 में सबसे ज्यादा छह छात्र भिलाई-दुर्ग के थे, बाकी चार छात्र रायपुर के हैं। पीएमटी में भी भिलाई-दुर्ग से तीन, रायपुर से एक और बिलासपुर, कोरबा से एक-एक छात्रों का चयन हुआ। पीपीएचटी-पीएटी में भी सबसे ज्यादा दबदबा भिलाई-दुर्ग के छात्रों का रहा, जबकि रायपुर से एक ही छात्र का चयन हुआ।

पीएमटी जून, पीईटी काउंसिलिंग जुलाई में

चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुताबिक पीएमटी की काउंसिलिंग जून में होगी। अभी इसकी तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही एमसीआई (मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया) से अनुमति मिलते ही इसकी घोषणा होगी। पीईटी की काउंसिलिंग जुलाई के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी। इससे पहले एआईट्रिपलई और आईआईटी की काउंसिलिंग होनी है।

पीएमटी टापर्स

१ हर्ष निहलानी भाटापारा
2 पुरबासा मिश्रा कोरबा
3 विवेक कौशिक बिलासपुर
4 जितेंद्र तोलानी बिलासपुर
5 शशांक अग्रवाल दुर्ग
6 प्रमोद कुमार सिदार रायगढ़
7 शैलेश कुमार गुप्ता भिलाई
8 अरुणोश कुमार झा रायपुर
9 निखिल ए कुमार दल्लीराजहरा
10 आशीष कुमार सिंह जबलपुर (एमपी)

पीईटी टापर्स

1 शाश्वत शुक्ला दुर्ग
2 गौरव लुलु दुर्ग
3 शिखर खन्ना रायपुर
4 कमलेश अग्रवाल भिलाई
5 पूजा दुबे रायपुर
6 अभिषेक डे भिलाई
7 सुदीप्तो मजूमदार रायपुर
8 शाश्वत गोपाल रायपुर
9 अर्पित गोयल भिलाई
10 नीलेश अग्रवाल भिलाई

पीएटी टापर्स

1 आशीष कुमार सोनी भिलाई
2 युगल कुमार चंद्राकर महासमुंद
3 हिमांशु नामदेव भिलाई
4 नीलम चंद्रा कोरबा
5 रिचा चौबे बिलासपुर
6 चूड़ामणि चंद्राकर दुर्ग
7 मनोज कुमार चंद्राकर भिलाई
8 चंद्रकांत भास्कर कोरबा
9 अभिलाषा गौतम कोरबा
10 देवेश कुमार नायक रायपुर

पीपीएचटी टापर्स

1 आशीष कुमार सोनी भिलाई

2 युगल कुमार चंद्राकर तुमगांव
3 हिमांशु नामदेव भिलाई
4 रिचा चौबे बिलासपुर
5 चूड़ामणि चंद्राकर दुर्ग
6 मनोज कुमार चंद्राकर भिलाई
7 चंद्रकांत भास्कर कोरबा
8 अभिलाषा गौतम कोरबा
9 देवेश कुमार नायक रायपुर
10 पीतांबर पटेल भिलाई

सीबीएसई 10वीं में नितिन अव्वल

बिलासपुर. Nitin सीबीएसई 10 वीं के नतीजे घोषित हो गए। 12 वीं के समान 10 वीं में भी शहर के छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। डीएवी के नितिन सामंदा 96.8 प्रतिशत अंक लेकर अव्वल नंबर पर है।

सीबीएसई 10 वीं के नतीजों को लेकर सुबह से ही पार्लरों और सायबर कैफे में भीड़ लगी रही। सफलता की खुशी का जश्न पार्लर और साइबर कैफे में खूब नजर आया। नतीजों को लेकर सुबह 10 बजे से ही छात्र-छात्राएं पार्लर और सायबर कैफे पहुंचने लगे थे। जिनके पास पर्सनल नेट सुविधा थी उन्होंने तय समय में नतीजे जानने के लिए जद्दोजहद शुरू कर दी थी। सीबीएसई 10 वीं में राजकिशोर नगर की श्रीमंत सामंदा व बैशाखी सामंदा के सुपुत्र नितिन सामंदा टाप पर आए हैं।

सफलता प्राप्त करने वाले अन्य छात्रों में शुभम कुमार सिंह सेंट्रल स्कूल 95.2 प्रतिशत, तरूण कुमार दास सेंट्रल स्कूल 94.8, सुचन्द्राकर 94.2 प्रतिशत अंक हैं। सेंट्रल स्कूल से कुल 153 छात्रों ने सीबीएसई 10 वीं का एग्जाम दिया था इसमें 147 पास हुए। इस प्रकार यहां का रिजल्ट 96.7 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार जैन इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 10वीं में कुल 81 छात्रों ने एग्जाम दिया था इसमें 75 पास हुए।

इस प्रकार यहां का रिजल्ट 97 प्रतिशत रहा। डीएवी स्कूल में 224 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। यहां सभी छात्र परीक्षा में पास हो गए। महर्षि स्कूल में 222 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे इसमें सभी पास हो गए। यहां 13 बच्चों के अंक 90 प्रतिशत से ऊपर आए तथा 174 बच्चे फस्र्ट डिवीजन में पास हुए हैं। डीपीएस स्कूल में भी रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। यहां 126 परीक्षार्थियों में से 112 फस्र्ट डिवीजन 12 सेंकेंड डिवीजन 1 थर्ड डिवीजन और 1 पूरक आया। यहां 19 परीक्षार्थियों को 90 प्रतिशत से ऊपर अंक मिले। यहां छात्रा प्रियांशा सक्सेना 94 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही।

एयरोनाटिकल इंजीनियर बनना चाहता है नितिन

बिलासपुर. जिले में टापर नितिन का कहना है कि रेगुलर स्टडी ही उसकी सफलता का मूलमंत्र है। 2 घंटे मैने साल के शुरू से ही रेगुलर पढ़ा। यह फासला परीक्षा के नजदीक आते-आते बढ़ता गया। पढ़ाई के दौरान एनसीआरटी पर फोकस करने का फायदा उसे मिला। पेपर में एनसीआरटी की लेंग्वेज यूज करने से अच्छे नंबर मिले। नितिन मानते हैं कि 10 वीं में अच्छी सफलता के लिए कोचिंग जरूरी नहीं है।

एग्जाम में 95 प्रतिशत अंक मिलने की उम्मीद तो थी इसलिए शॉक नहीं लगा, लेकिन टाप आएंगे, यह उम्मीद नहीं थी। नितिन कहते हैं कि उन्हें प्लेन की डिजाइन आकर्षित करती है, यही वजह है कि वे आईआईटी पवई मुंबई से एयरोनाटिकल इंजीनियर बनना चाहते हैं। नितीन के पिता श्रीमंत सामंता एसईसीएल सीएमपीडीआई के फाइनेंसियल डिपार्टमेंट से हैं। वे अपने बेटे की सफलता पर कहते हैं कि ऐसे मौके में पेरेंट्स के लिए अच्छी फिलिंग होती है।

बेटे की एयरोनाटिकल इंजीनियर बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उसकी इच्छा के अनुसार हमारा उसका सहयोग उसकों मिलेगा। मां बैशाखी सामंता कहती हैं कि बेटे की काबिलियत पर कभी शक नहीं रहा। वह नर्सरी से अव्वल आ रहा है। इकलौते बेटे को एयरोनाटिकल इंजीनियर बनने के लिए बाहर भेजने के मुद्दे पर वे कहती हैं कि हमने इसके लिए खुद को तैयार कर लिया है आखिरकार बेटे के भविष्य का सवाल है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: