तीन जने जिंदा जले
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


तीन जने जिंदा जले

चित्तौड़गढ़. निम्बाहेड़ा -चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर रावलिया के पास सोमवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों ट्रकों में लगी आग से तीन जने जिंदा जल गए। झुलसे दो और जनों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। चारों मृतक एवं एवं एक झुलसा व्यक्ति चालक व खलासी बताए गए हैं। सभी हरियाणा राज्य के हैं।

सोमवार रात करीब पौने दो बजे रावलिया के पास दो ट्रकें भिड़ गईं। दुर्घटना के बाद दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। एक ट्रक में गन्ना व दूसरी में भीलवाड़ा की आरसीएम कंपनी का परचूनी सामान भरा था। आग से गन्ना व परचूनी सामान जलकर राख हो गया। आग से तीन चालक व खलासी जिंदा जल गए। सूचना पर शंभूपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।

गंभीर रूप से झुलसे दो जनों को चित्तौड़गढ़ के श्रीसांवलियाजी सामान्य अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद एक की मौत हो गई। गन्ने की ट्रक के ड्राइवरों की शिनाख्त हरियाणा के भिवानी जिले के दादरी थानांतर्गत मकरानी निवासी सोमवीर (25) पुत्र बलवीर जाट, सोमवीर उर्फ दयाराम (27) पुत्र ओमप्रकाश धानका के रूप में की गई, जबकि इस ट्रक का ड्राइवर मनजीतसिंह (28) पुत्र बोहीराम जाट झुलस गया।

आरसीएम के परचूनी सामान से भरी ट्रक आरजे18-1045 में जिंदा जले दोनों चालक-खलासी की शिनाख्त दोपहर बाद तक नहीं हो पाई। शाम को इनकी शिनाख्त हरियाणा के महेन्द्रगढ़ निवासी चंद्रभान यादव व विजयसिंह (39) पुत्र सावंतसिंह के रूप में हुई। इनकी शिनाख्त भीलवाड़ा स्थित आरसीएम कंपनी के प्रबंधन के माध्यम से हुई।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: