मीनल बारहवीं विज्ञान में संभाग में प्रथम
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


मीनल बारहवीं विज्ञान में संभाग में प्रथम

minalराजसमंद. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की बारहवीं विज्ञान परीक्षा 2009 के मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में राजसमंद की मीनल बोल्या ने उदयपुर संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एडवोकेट कैलाशचंद्र बोल्या की पुत्री एवं श्रीजी पब्लिक स्कूल नाथद्वारा की छात्रा मीनल अपनी इस सफलता का श्रेय श्रीनाथजी, श्रीद्वारकाधीशजी, भूतगिरी बावजी के साथ ही माता-पिता एवं विद्यालय के शिक्षकों को देती है।

खासतौर से विद्यालय के डायरेक्टर हेमंत शर्मा, प्रिंसीपल हरिदास पारीख, फिजिक्स के व्याख्याता संदीप नंदवाना व केमेस्ट्री के कृष्णकांत पुरोहित ने उसे खासतौर पर प्रोत्साहित किया। अपने मार्क्‍स से पूरी तरह संतुष्ट मीनल ने दसवीं में 89 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में छठा स्थान प्राप्त किया था।

वह इंजीनियर बनना चाहती है। घर में मीनल को मां लक्ष्मी बोल्या (गृहिणी) से भी पढ़ाई में अच्छा सहयोग मिला। नियमित 2-3 घंटे व परीक्षा के समय 5 से 7 घंटे तक अध्ययन करने वाली मीनल को बैडमिंटन खेलने का शौक है तथा वह जिला स्तर तक खेल चुकी है। इसके अतिरिक्त म्यूजिक सुनना भी उसे पसंद है।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: