News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. राज्यपाल ईएसएल नरसिंहन उद्योगों और वाहनों द्वारा उगले जा रहे काले धुएं को लेकर फिर गंभीर हो गए हैं। उन्होंने इस पर नियंत्रण रखने पर्यावरण विभाग को निर्देश दिए कि कारखानों में उत्पादन के समय ईएसपी चालू होना चाहिए। इससे विद्युत संयंत्र को भी जोड़ा जाना चाहिए।
राजभवन में आयोजित बैठक में विभागीय मंत्री राजेश मूणत, महापौर सुनील सोनी व अधिकारी शामिल हुए। राज्यपाल ने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेहत की कीमत पर आर्थिक और औद्योगिक विकास नहीं होना चाहिए।
विभागीय मंत्री ने बताया कि पर्यावरण नियम का उल्लंघन करने वालो पर कार्रवाई की जा रही है। महापौर श्री सोनी ने ईएसपी और उत्पादन यूनिट एक साथ जोड़ने का सुझाव दिया। बैठक में पर्यावरण मंडल के अध्यक्ष एन बैजेंद्र कुमार, राज्यपाल के प्रमुख सचिव पीसी दलेई, उपसचिव बृजेशचंद्र मिश्र आदि भी शामिल हुए।
राज्यपाल ने यह भी कहा
अफसर कारखानों की लगातार जांच करें।
कारखानों में कमियां व प्रयास पंजी में दर्ज करें।
ऊर्जा खपत और प्रदूषण का ध्यान रखें
बड़े वाहनों से होने वाले प्रदूषणकी मानिटरिंग करें।
वाहनों की जांच और कार्रवाई करें।