News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. राज्य में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दिलचस्पी दिखाई है। उनसे मिलने गए आयुर्वेदिक चिकित्सकों के एक दल से पारिवारिक माहौल में एक-दूसरे के अनुभव शेयर करने की इच्छा जाहिर की।
चिकित्सादल ने इस अवसर पर उनके सामने अपनी मांगें रखी। राज्य के एक मात्र आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रोफेसरों को यूजीसी का वेतनमान देने, सेवानिवृत्ति की उम्र 62 से बढ़ाकर 65 करने, आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए धनवंतरी पुरस्कार शुरू करने, राज्य के सरकारी अस्पतालों में एलोपैथी के साथ आयुर्वेद चिकित्सा भी उपलब्ध कराने साढ़े चार सौ आयुर्वेद चिकित्सकों को संविदा नियुक्ति देने आयुर्वेदिक कॉलेज को माडल कॉलेज घोषित करने की मांग सीएम से की।
सीएम से मिलने वालों में आयुर्वेद शिक्षक संघ के संरक्षक डॉ. डीके तिवारी, अध्यक्ष डॉ. डीके कटारिया, उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, डा. रक्षपाल गुप्ता, डा. जीएस बघेल, डा. जीआर चतुर्वेदी शामिल थे।