इंदौर. हाईकोर्ट के आदेश पर गठित मॉनीटरिंग कमेटी की मंगलवार को दूसरी बैठक हुई। दोनों बैठकों के बीच नर्मदा लाइन में चार लीकेज मिले। संभागायुक्त बसंतप्रतापसिंह व अन्य सदस्यों ने लीकेज को शून्य (खत्म) करने पर जोर दिया। कमेटी ने इस बात पर राहत महसूस की कि बीते दो सप्ताह से शहर में पानी को लेकर कोई बड़ी कमी महसूस नहीं की गई। टंकियों की क्षमता के साथ टैंकर बढ़ाए जाने से स्थिति में सुधार हो रहा है।
निगमायुक्त सी.बी. सिंह ने बताया शहर के प्रत्येक पेयजल समस्या वाले क्षेत्र को चिह्नित कर नियमित जलप्रदाय किया जा रहा है। निगम के कंट्रोल रूम तथा जोन में तात्कालिक और आपातकालिक पूर्ति के लिए भरे हुए 37 टैंकर दिन-रात खड़े रहते हैं। इस समय शहर में 312 टैंकरों से पानी सप्लाय किया जा रहा है। हर टैंकर पर तीन तरफ संबंधित वार्ड का नाम, संपर्क नंबर और गड़बड़ी दिखाई देने पर शिकायत नंबर लिखा गया है।
हर वार्ड में एक पम्प लगा टैंकर भी भेजा जा रहा है जो सिंटेक्स की टंकियां भरता है। इसके साथ ही लीकेज को भी तत्काल सुधारा जा रहा है। जलूद से इंदौर के मध्य नर्मदा लाइन की सतत निगरानी की जा रही है। एक-एक किमी क्षेत्र का दायित्व निर्धारित कर आधिकारी तैनात किए गए हैं। संभगायुक्त ने वाटर रिचार्जिग को लेकर भी गंभीर होने का जिक्र किया। इस दौरान कलेक्टर, एसपी, समिति सदस्य सत्यपाल आनंद, जी.एस. डामोर, विवेकसिंह भी उपस्थित थे।
बताया पानी का हिसाब
सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कोडवानी ने मंगलवार सुबह बिजलपुर कंट्रोल रूम पर शहर में सप्लाय किए जाने वाले नर्मदा के पानी का हिसाब-किताब बताया। उन्होंने कहा रोज 15 से 25 एमएलडी पानी चोरी हो रहा है।
संबंधित खबरें
* पानी के लिए हाहाकार
* एक और बच्चे को पी गया दूषित पानी
* नौतपा में गिरा पानी पारा भी नीचे आया
* की मेन का चक्कर, ज्यादा पैसा, ज्यादा पानी
* पानी की किल्लत को लेकर घेरा नलघर
* 347 स्कूलों के बच्चें को पानी मयस्सर नहीं
* दूषित पानी से बच्चे की मौत
* बंद पड़े हैं पानी के एक लाख मीटर
* दोगुना क्षमता से जाएगा पानी
* पानी की किल्लत को लेकर कलेक्टर-सासंद की मीटिंग