उजागर होगी नक्सलियों की करतूत
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


उजागर होगी नक्सलियों की करतूत

रायपुर. मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने मंगलवार को नक्सली मामलों को लेकर गठित यूनीफाइड कमांड की बैठक में अब तक तैयारी और राज्य शासन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने फोर्स को नक्सलियों के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्यमंत्री को यूनिफाइड कमांड का अध्यक्ष बनाया है। मंत्रालय में मंगलवार को हुई बैठक में जिला पुलिस और सीआरपीएफ के बीच समन्वय बढ़ाने का मुद्दा भी आया। पुलिस और सीआरपीएफ के अफसरों से मुख्यमंत्री ने नक्सलियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। बैठक में सीआरपीएफ के जवानों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुईं। राज्यस्तर की समस्याओं के निपटारे के बारे में मुख्यमंत्री ने आवश्यक निर्देश दिए।

नक्सलियों के खिलाफ अब पर्चा युद्ध : बस्तर के जंगलों में अब नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई के साथ ही जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा। इसके लिए कला जत्थों को जोड़ा जाएगा। नक्सलियों के आतंक के खिलाफ कला जत्थे गांव-गांव में घूमकर बताएंगे कि किस तरह वे क्षेत्र के विकास में रोड़े अटका रहे हैं। गांवों में पांपलेट बांटकर और पोस्टर लगाकर नक्सलियों की करतूतों को उजागर किया जाएगा।

गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मंगलवार को वरिष्ठ अफसरों के साथ राज्य शासन की इस योजना के संबंध में विचार -विमर्श किया। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर ली है। इस योजना को अब जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। इसमें संबंधित जिलों के कलेक्टर और एसपी की भी मदद ली जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा जा सके। पर्चे और पोस्टरों के जरिए बताया जाएगा कि किस तरह सरकार दो रुपए किलो में गरीबों को सस्ता अनाज उपलब्ध करा रही है। अन्य योजनाओं के तहत क्षेत्र के विकास के लिए कैसे-कैसे काम किए जा रहे हैं।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: