एबी रोड पर चक्काजाम
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


एबी रोड पर चक्काजाम

इंदौर. छोटी खजरानी में करंट से युवक की मौत से नाराज रहवासियों ने एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल था मगर आम लोग बेवजह रहवासियों के गुस्से का शिकार बने। यातायात भी आधा घंटा बंद रहा।

नया बसेरा छोटी खजरानी से मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे श्याम पिता श्रवण की शवयात्रा निकली तब करीब तीन सौ लोग जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची मगर लोगों ने बीच सड़क पर अर्थी रखकर चक्काजाम कर दिया। रहवासियों की मांग थी कि श्याम के परिजन को मुआवजा दें तथा घरों में मीटर लगाए जाएं। एडी. एसपी टी. अमोंगला अय्यर, सीएसपी सिमाला प्रसाद, चार टीआई भारी पुलिस बल के साथ मौके पर थे मगर लोगों को नहीं हटा पाए। वार्ड 34 के पार्षद चंदू शिंदे ने एसडीएम गौतमसिंह तथा विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री उत्तर खंड कामेश श्रीवास्तव के सामने रहवासियों की मांग रखी। श्री श्रीवास्तव ने लिखित में तीन दिन में मीटर लगाने का काम शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद चक्काजाम खत्म हुआ।

एसपी चिल्लाते रहे, मनमानी चलती रही : एसपी संजीव शमी वायरलेस सेट पर चिल्लाते रहे कि सभी को सख्ती से हटाया जाए। यहां तक कि चक्काजाम करने वालों को गिरफ्तार करने के आदेश देकर जेल वाहन भी भेज दिया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उनके हर आदेश को नजरअंदाज कर दिया।

डंडे के दम पर रोके वाहन, तोड़फोड़ : क्षेत्र के लड़कों ने जमकर उत्पात मचाया। डंडे के दम पर वाहन रोके और लोगों को पीटा मगर पुलिस देखती रही। कुछ लड़कों ने दोपहिया वाहनों में तोड़-फोड़ की। एबी रोड पर वाहनों की कतारें लग गई थीं। चक्कजाम खुलने के बाद यातायात सामान्य होने में आधा घंटा लगा।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: