इंदौर. मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल बोर्ड ने इंदौर में हाईस्कूल परीक्षा में अंग्रेजी विषय का पर्चा आउट की घटना पर जांच दल गठित किया है। मंगलवार को विभाग के संचालक बी.के. शर्मा ने तीन सदस्यीय दल परीक्षा केंद्रों व थानों पर जांच के लिए भेजा। यह दल बुधवार सुबह 11 बजे विभाग को रिपोर्ट सौंपेगा।
पर्चे को लेकर तथ्य सामने आया कि जिले की एक ग्रामीण तहसील में एक दिन पहले से ही यह पर्चा आ गया था। फिर बाजार में बंटा। मंगलवार सुबह जब पर्चा हुआ तो पता चला वह हूबहू था। मामले की सूचना मिलते ही श्री शर्मा ने जांच दल गठित कर इंदौर भेजा जो शाम तक इंदौर पहुंचा। दल ने जिले के पांच केंद्रों व संबंधित थानों का निरीक्षण कर तथ्य जुटाए।
जांच में छात्रों की संख्या, पेपर संख्या, बचे पेपर, थानों की संख्या देखी। इसी बीच श्री शर्मा भी इंदौर पहुंचे और केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया जांच के बाद ही कहा जाएगा कि पर्चा आउट हुआ है या नहीं। विभाग की यह परीक्षा कक्षा 8वीं में 2 जून तक, हाईस्कूल में 5 जून तक और हायर सेकंडरी में 3 जून तक होगी। शहरी क्षेत्र के दो केंद्रों पर मंगलवार को यह पर्चा हुआ। मालव कन्या हा.से. स्कूल प्राचार्य उषा दवे ने कहा परीक्षा को लेकर किसी तरह की शिकायत नहीं आई। परीक्षा भी बिना किसी बाधा के हुई। शा. विवेकानंद हा.से. प्राचार्य विजया शर्मा ने कहा हमें भी न तो ऐसी कोई खबर मिली है, न ही विभाग से कोई आदेश आया है।
संबंधित खबरें
* पर्चा लीक में छात्र गिरफ्तार
* पर्चा लीक मामले में ‘साथी’ की तलाश
* बी.कॉम. फाइनल का पर्चा आउट, फिर भी परीक्षा
* पर्चा लीक होने की अफवाह से परेशान हुए छात्र
* पर्चा बिगड़ा तो छात्रा ने की आत्महत्या
* पर्चा लीक के फरियादी गायब
* रेलवे का पर्चा लीक