युवक ने एसपी ऑफिस में जहर खाया
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


युवक ने एसपी ऑफिस में जहर खाया

इंदौर. एक हेयर सैलून संचालक ने मंगलवार सुबह एसपी ऑफिस में जहर खा लिया। उसका आरोप है दुकान मालिक ने छलपूर्वक दुकान कब्जे में ले ली। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

महेश पिता रामसेवक सेन निवासी भागीरथपुरा ने सुबह 10.30 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर जहर खा लिया। फिर वह एसपी संजीव शमी से मिलने पहुंचा था। श्री शमी के दफ्तर में नहीं होने से वह वी केयर फॉर यू के ऑफिस के बाहर बैठ गया। एक पुलिसकर्मी के पूछने पर उसने बताया मैंने एक दुकान किराए से ली थी, जिसे दुकान मालिक ने हथिया ली है। आप मुझे एसपी साहब से जल्दी मिलवा दो क्योंकि मैंने जहर खा लिया है। पुलिसकर्मियों ने महेश को छोटी ग्वालटोली थाने पहुंचाया। वहां से उसे एमवायएच ले जाया गया।

‘नौकरी के बहाने कोरे कागज पर कराए दस्तखत’

महेश ने डॉक्टरों को बताया मैं आठ साल से आईटीआई में ट्रेनिंग सुपरवाइजर वेदप्रकाश झा की दुकान किराए से लेकर हेयर सैलून चला रहा था। कुछ माह से किराया नहीं दे पाया। उन्होंने मुझे आईटीआई में नौकरी दिलाने का कहकर कोरे कागज पर साइन करवाए लिए। बाद में लिख लिया कि मैं किराया नहीं दे सका तो वे दुकान पर कब्जा कर लेंगे। इसी को आधार बनाकर पंद्रह दिन पहले उन्होंने दुकान हथिया ली। मेरी चार बच्चियां हैं, उनका पालन-पोषण कैसे करूंगा? श्री झा की ज्यादतियों से परेशान होकर मैंने यह कदम उठा लिया।

‘मैंने कोरे कागजों पर साइन नहीं करवाए’

वेदप्रकाश झा ने कहा मैंने महेश से किसी कोरे कागज पर साइन नहीं करवाए। उस पर तीन माह का किराया बाकी था, पिछले दिनों वह दुकान खुली छोड़कर चला गया तो मैंने ताला लगाया और पुराना किराया चुकाने का कहा। उसका सामान मेरे पास रखा है। सोमवार को ही उसके भाइयों ने सामान ले जाने का कहा था।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: