गुस्सा, मारपीट, तोड़फोड़
Elections 2009 Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM Mera Mobi


गुस्सा, मारपीट, तोड़फोड़

नवलगढ़. मारपीट में घायल हुए मरीज के साथ आए लोगों ने सोमवार देर रात अस्पताल में बखेड़ा खड़ा कर दिया। लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की व कर्मचारियों व डॉक्टर के साथ मारपीट की। सरकारी अस्पताल के प्रभारी ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सूत्रों के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट के मामले में राजेंद्र पुत्र मदनलाल शर्मा घायल हो गया।

उसके साथी रात करीब साढ़े दस बजे राजेंद्र को अस्पताल में लेकर आए। अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर राजेंद्र के साथ आए लोग उखड़ गए। उन्होंने वार्ड बाय श्यामलाल के साथ गाली-गलौच की। लोगों ने संदीप चौधरी के साथ भी धक्का-मुक्की की। इस दौरान फोन कर डॉक्टरों को बुलाया गया। अस्पताल पहुंचे डॉ. एमएल मोखरिया ने घायल व्यक्ति का इलाज किया।

इसी दौरान डॉ. सीताराम झाझड़िया भी अस्पताल पहुंचे तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आक्रोशित लोगों ने डाक्टरों के कमरों में रखा सारा सामान तोड़ दिया। इन लोगों की संख्या सौ के भी उपर बताई जा रही है। डॉ. गणोश गुप्ता ने पवन पुजारी उर्फ मुरली मनोहर शर्मा व प्रदीप व उसके साथियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला दर्ज कराया।

समझाइश के बाद काम पर लौटे डॉक्टर

मारपीट की घटना के बाद डॉक्टरों व कर्मचारियों में रोष फैल गया। उन्होंने मंगलवार सुबह कार्य बहिष्कार कर दिया। इसके बाद तहसीलदार रामावतार कुमावत व थानाधिकारी रामचंद्र मूंड मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की समझाइस के बाद कर्मचारी व डाक्टर ड्यूटी पर आ गए। इस दौरान सैकड़ों मरीजों व परिजनों की भीड़ भी एकत्रित हो गई।

आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन

डॉक्टर व कर्मचारियों के साथ मारपीट पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने गहरी नाराजगी जताई है। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस बारे में एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया है। बैठक में संघ के अध्यक्ष डॉ. बृजेंद्रसिंह, सचिव डॉ. एलसी ढाका, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. गणोश गुप्ता, डॉ. सुरेश भास्कर, डॉ. राजेंद्र सैनी व डॉ. अशोक सहित कई डाक्टर मौजूद थे। मारपीट के मामले दर्ज

पुरानी रंजिश के चलते मारपीट को लेकर दो मामले दर्ज हुए है। पुलिस ने बताया कि वार्ड 24 निवासी ताराचंद ने चूणा चौक निवासी अमित शर्मा, अनिल, अशोक व बाबूलाल के खिलाफ रास्ते में रोककर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वार्ड 21 निवासी राजेद्र शर्मा ने भी इन लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। मारपीट में राजू घायल हो गया।



   Bookmark and Share




अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: