News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सूरजगढ़. वार्ड 17 व राजपूत कालोनी तथा कासनी में पानी की किल्लत होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासी सज्जनकुमार शर्मा के मुताबिक जलदाय विभाग द्वारा अव्यवस्थित तरीके से बिछाई गई पाइप लाइनों के कारण ऊंचाई एवं दूरी वाले क्षेत्र में पानी बराबर नही पहुंच पाता, वहीं पानी सप्लाई के दौरान कुछ लोग नलों में सीधे मोटर पंप लगाकर पानी खींच लेते हैं। जिससे पानी आगे के घरों में नहीं पहुचंता। उधर कासनी गांव की दलित बस्ती में बिजली की कमी के चलते पानी की किल्लत बनी हुई है। बिजली कम आने के कारण पानी की टंकी नहीं भर पाती। इसके चलते लोग तेज धूप व गर्म लू में भी दिनभर पानी की टंकी अथवा दूर-दराज खेतों में बने कुएं पर पानी के लिए भटकते रहते हैं।
ग्रामीणों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन
उदयपुरवाटी. क्षेत्र में मणकसास गांव के पेयजल समस्या से पीड़ित ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार गांव की बलाई बस्ती में पानी सप्लाई लाइन को पीडब्लूडी ने सड़क निर्माण के दौरान तोड़ दिया, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया है। इस लाइन के टूटने से बस्ती के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ज्ञापन देने वालों में हंसराज किरोड़िया, रोशनलाल सिलोलिया, सुभाष वर्मा, प्रवीणकुमार, महावीरप्रसाद, दुर्गसिंह, किशनलाल, कुरड़ाराम, हनुमानप्रसाद आदि शामिल थे। मंडावा. कई वाडरे में पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। वार्ड 20 के विजेंद्र सैनी ने बताया कि वार्ड में पिछले 15 दिनों से पेयजल की किल्लत होने लगी है। वार्ड में पानी की सप्लाई कम समय देने से कई घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
इन लोगों को गर्मी के मौसम में पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वार्ड आठ के गनी खान भाटी ने बताया कि पानी कम आने से ऊंचाई वाले घरों में पेयजल की समस्या पैदा होने लगी है। बाकरा. निजामपुरा के ग्रामीण एक महीने से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीण इरफान व इमरान खान ने बताया कि गांव में पानी की पर्याप्त सप्लाई नहीं होने से लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं।