इंदौर. लसूड़िया क्षेत्र के एक गांव में खेत की मेंड़ के किनारे मंगलवार को एक महिला की लाश मिट्टी में दबी मिली। मंगलवार सुबह लसूड़िया थाने पर सूचना आई कि ढावली और कैलोद गांव के बीच एक महिला की लाश मिली है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला लाखनसिंह राजपूत के खेत की मेंड़ के करीब महिला की लाश मिट्टी में दबी हुई थी। उसके पैर बाहर देख सोमवार रात लोगों को पता चला लेकिन घबराकर रात में खबर नहीं की। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया महिला पर करीब एक फीट ऊंचा मिट्टी का ढेर था। शव करीब दो-तीन दिन पुराना है। शिनाख्त नहीं हो पाई है। अनुमान है उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है। उसके साथ ज्यादती होने की संभावना भी जताई जा रही है।
संबंधित खबरें
* हत्या के पांच फरार आरोपी गिरफ्तार
* प्रॉपर्टी डीलर ने करवाई हत्या
* बेलदार की हत्या
* हत्या, लूट की कई वारदातों से हटा पर्दा
* व्यापारी की हत्या के पीछे व्यापारी
* महिला की गला काटकर हत्या
* हत्या कर झाड़ियों में लाश फेंकी
* मार्बल व्यवसायी का अपहरण कर हत्या
* भ्रूण हत्या की जब सुनी सजा, कोर्ट में ही खा लिया जहर
* बेटे की करतूत, मां की हुई हत्या